sawan ke mahine mein sapne
sawan ke mahine mein sapne

Overview:

सावन के माह में शिव पूजन का खास महत्व होता है। इसी के साथ इस माह में नजर आने वाले सपने भी अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

sawan ke mahine mein sapne(Dreams in Sawan): सावन के पवित्र महीने की शुरुआत 11 जुलाई, 2025 से होने जा रही है। शिव उपासना के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।

सावन के इस विशेष माह में शिव पूजन का खास महत्व होता है। इसी के साथ इस माह में नजर आने वाले सपने भी अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। कुछ सपने इस बात का संकेत होते हैं कि ​जीवन में अब सब अच्छा होने वाला है।

इस साल आएंगे सावन के चार सोमवार

Sawan Month Start 2025
Sawan Month Start 2025

इस साल सावन माह के दौरान सावन के चार सोमवार आएंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को आएगा। वहीं दूसरा सोमवार 21 जुलाई, तीसरा 28 जुलाई और आखिरी सावन का सोमवार 4 अगस्त 2025 को पड़ रहा है। ज्योतिषार्चों के अनुसार वैसे तो पूरे ही सावन में शुभ सपने देखने से किस्मत चमक जाती है। लेकिन सावन के सोमवार पर अगर ये सपने दिखते हैं तो इसका और भी महत्व होता है।

सपने में शिव दर्शन

सावन के महीने में अगर आपको सपने में शिवलिंग नजर आता है या शिव दर्शन होते हैं तो यह स्वप्न बेहद शुभ माना जाता है। इसका सीधा अर्थ है कि आपको भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। अब आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होने जा रही है और आपको जीवन के हर मोड़ पर सफलता मिलेगी। इतना ही नहीं यह सपना आपकी भक्ति को भी दिखाता है।

नंदी नजर आना

नंदी भगवान शिव का अति प्रिय है। यह भोलेनाथ का वाहन होने के साथ ही उनका परम भक्त भी माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर सावन माह के दौरान आपको नंदी या बैल नजर आए तो यह शुभ फलदायी स्वप्न है। इसका मतलब है कि आपकी जिंदगी में कुछ शुभ होने वाला है। आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। फिर चाहे व्यापार हो या नौकरी, आपकी उन्नति पक्की है।

सर्प दर्शन है इसका संकेत

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सावन मास के दौरान अगर किसी को स्वप्न में सर्प दर्शन होते हैं तो यह भी शुभ संकेत है। क्योंकि सर्प भगवान शिव को प्रिय है और इसी लिए वह इसे गले में धारण करते हैं। सर्प दर्शन का अर्थ है कि भोलेनाथ आप से प्रसन्न हैं। आपके जीवन में सुख, समृद्धि आने वाली है।

पहचानें भोलेनाथ का यह संकेत

अगर आपको सपने में रुद्राक्ष या त्रिशूल के दर्शन होते हैं तो आप खुद को भाग्यशाली समझें। माना जाता है कि रुद्राक्ष भगवान भोलेनाथ के अश्रुओं से उत्पन्न हुए थे। यही कारण है कि इन्हें बहुत ही ​पवित्र माना जाता है। शिव पूजन में इनका खास स्थान होता है। सावन में अगर सपने में आपको रुद्राक्ष नजर आता है तो यह रोग मुक्ति का संकेत हो सकता है। इसका मतलब है कि आपके रोग दूर होंगे और आपको स्वास्थ्य व सकारात्मक जीवन मिलेगा। वहीं सपने में त्रिशूल दिखना शत्रुओं पर विजय का संकेत माना जाता है। इससे आपकी सारी परेशानियां अपने आप खत्म होने लगेंगी। जिंदगी में खुशहाली आएगी।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...