According to Vedic astrology, Rahu is a shadow planet that is not visible, but its impact on life is extremely profound. It is considered the significator of illusion, deception, sudden events, mental stress, and materialistic desires.

Summary: क्या आपके जीवन में है राहु दोष? इन लक्षणों से करें पहचान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु एक छाया ग्रह है, जो दिखाई तो नहीं देता लेकिन इसका प्रभाव जीवन पर बेहद गहरा होता है। इसे भ्रम, धोखा, आकस्मिक घटनाएं, मानसिक तनाव और माया का कारक माना जाता है।

Rahu Dosha: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु एक छाया ग्रह है, जो सीधे रूप से मौजूद नहीं होता, लेकिन इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर गहरा होता है। राहु को भ्रम, धोखा, आकस्मिक घटना, मानसिक परेशानी, और माया का कारक माना जाता है। जब राहु अशुभ स्थान पर होता है या शनि, मंगल, सूर्य जैसे क्रूर ग्रहों के साथ बैठता है, तो राहु दोष बनता है। कहते हैं कि इसका असर व्यक्ति के मानसिक, शारीरिक, पारिवारिक और आर्थिक जीवन पर पड़ता है। जिसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। तो चलिए जानते हैं कि अगर कुंडली में राहु दोष हो तो क्या लक्षण दिखते हैं।

राहु दोष का सबसे पहला असर व्यक्ति के मन और दिमाग पर पड़ता है। ऐसा व्यक्ति बार-बार भ्रम की स्थिति में रहता है। उसे फैसले लेने में कठिनाई होती है, और वह छोटी-छोटी बातों पर घबरा जाता है। आत्मविश्वास की कमी, अजीब डर, अनजानी चिंता और मानसिक बेचैनी इस दोष के प्रमुख संकेत हैं। कई बार ऐसे लोग बिना कारण उदास रहते हैं और उन्हें जीवन में कोई दिशा नजर नहीं आती।

A person affected by Rahu Dosha may have a short temper and get angry easily. They often struggle to control their anger, which can lead to conflicts even with loved ones
Rahu Dosha Symptoms

राहु दोष से पीड़ित व्यक्ति का स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है। उसे गुस्सा जल्दी आता है, और वह अपने क्रोध पर नियंत्रण नहीं रख पाता। यह गुस्सा कभी-कभी इतना अधिक हो सकता है कि व्यक्ति अपनों से भी लड़ाई-झगड़ा करने लगता है। गुस्से  के कारण वह बार-बार अपने फैसले बदलता है और किसी भी चीज़ में टिक नहीं पाता।

शरीर पर भी राहु दोष का असर देखने को मिलता है। व्यक्ति को लगातार सिर दर्द, माइग्रेन, नींद न आना, बुरे सपने आना, डर लगना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा तंत्रिका तंत्र की गड़बड़ी, जैसे झटके आना या हाथ-पैर कांपना भी इसके संकेत हो सकते हैं। कभी-कभी ऐसे लोग नशे की लत में भी फंस जाते हैं।

Due to Rahu Dosha, problems arise in career and business. No matter how hard the person works, success remains elusive, and their work often remains incomplete.
Career and money loss – Rahu dosha symptoms

राहु दोष के कारण करियर और व्यवसाय में भी प्रॉब्लम आती हैं। व्यक्ति कितनी भी मेहनत कर ले, उसे सफलता नहीं मिलती या उसका काम अधूरा रह जाता है। नौकरी में प्रमोशन रुक जाता है या अचानक नौकरी चली जाती है। व्यापारी लोगों को बार-बार घाटा होता है या उन्हें धोखा मिल जाता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसना या कर्ज बढ़ना भी राहु दोष का परिणाम हो सकता है।

राहु दोष से पारिवारिक जीवन भी प्रभावित होता है। घर में बार-बार झगड़े होते हैं, खासकर जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से तनाव बना रहता है। शादीशुदा जीवन में कलह, रिश्तों में दूरियां और तलाक जैसी स्थिति बन सकती है। समाज में भी अपमान, बदनामी या बदकिस्मती का सामना करना पड़ता है।

राहु दोष से बचने के लिए रोज सुबह उठकर भगवान गणेश और शिवजी की पूजा करें। काले तिल और नारियल का दान करें, शनिवार और बुधवार को गरीबों को खाना खिलाएं, और अगर हो सके तो हनुमान चालीसा का पाठ करें।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...