Rahu Ketu Dosh Upaay: अगर व्यक्ति की कुंडली में किसी तरह का दोष होता है तो उसका जीवन परेशानियों से घिर जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी राहु और केतु दोष की वजह से जीवन में लोगों को देखनी पड़ती है। अगर आपकी कुंडली में भी राहु और केतु का दोष है और आप हमेशा समस्याओं से घिरे रहते हैं तो आज हम आपको इन दोष से छुटकारा पाने के लिए कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन की परेशानियों को जल्द दूर कर देंगे। साथ ही अगर धन से जुड़ी समस्या या धन हानि हो रही है, तो वह भी इन उपायों को करने से दूर होगी तो चलिए जानते हैं राहु और केतु दोष को दूर करने के उपाय कौन-कौन से होते हैं?
आपको बता दें, राहु और केतु ग्रह को छाया ग्रह की संज्ञा दी जाती है। इसकी वजह से व्यक्ति की कुंडली में दोष लग जाता है और उसका जीवन कष्टों से घिर जाता है। इसे दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से इन दोषों को दूर किया जा सकता है।
इन उपायों से पाएं राहु-केतु दोष से मुक्ति

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, राहु और केतु के दोष से मुक्ति पाने के लिए ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करना सबसे ज्यादा लाभकारी माना गया है। इस मंत्र के जाप से राहु और केतु के नकारात्मक प्रभाव से छुटकारा पाया जा सकता है। आप भी रोजाना इस मंत्र का जाप करके अपने कष्टों और परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। यह सबसे कारगर उपायों में से एक है। कहा जाता है कि राहु केतु से संबंधित बीज मंत्र का जाप करने से दोस्त जल्द दूर होता है।
इसके अलावा आप राहु और केतु के बुरे प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए हर रविवार के दिन कन्याओं को भोजन करवा सकते हैं। यह भी बेहद शुभ उपायों में से एक है। ऐसा करने से केतु दोष दूर होता है। वहीं माता रानी का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहता है। इसलिए आप रविवार के दिन इंदौर से छुटकारा पाने के लिए कन्या भोज जरूर करवाएं।
देवी दुर्गा को छाया रूपेण भी कहा जाता है। इसलिए अगर कुंडली में राहु केतु छाया ग्रह है तो उसे देवी दुर्गा की पूजा से दूर किया जा सकता है। आपकी समस्या चल खत्म हो सकती है। अगर आप भी जीवन में काफी ज्यादा परेशान है और आपको धन हानि लगातार हो रही है, तो आप देवी दुर्गा की पूजा करना शुरू करें। इससे आपको काफी ज्यादा फायदा देखने को मिलेगा।
आप राहु केतु के अशुभ प्रभाव को शांत करना चाहते हैं तो शेषनाथ पर खड़े हुए कृष्ण भगवान की प्रतिमा घर पर लेकर आए और उसकी रोजाना नियमित रूप से पूजा करें। ऐसा करने से राहु केतु ग्रह का अशुभ प्रभाव दूर होता है और जीवन में खुशियां आना शुरू हो जाती है। यह सभी उपाय आपके जीवन के कष्टों और परेशानियों को दूर करने के लिए कारगर माने गए हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी इन उपायों का काफी ज्यादा महत्व बताया गया है। आप भी एक बार इन उपायों को करके जरूर देखें, आपको काफी ज्यादा लाभ देखने को मिलेगा।