Summary: ब्रेस्ट को नैचुरल तरीके से टाइट और बड़ा बनाने की 4 बेस्ट एक्सरसाइज
कई महिलाओं की ख्वाहिश होती है कि उनका ब्रेस्ट बड़ा और टाइट दिखे। उम्र बढ़ने, वज़न घटने या डिलीवरी के बाद अक्सर ब्रेस्ट ढीले हो जाते हैं। लेकिन कुछ आसान एक्सरसाइज से आप ब्रेस्ट की शेप को न सिर्फ टाइट बल्कि उभरा हुआ भी बना सकती हैं।
Breast Increasing Exercise: कई महिलाओं की ये चाहत होती है कि उनका ब्रेस्ट थोड़ा बड़ा और टाइट दिखे। उम्र बढ़ने, वजन कम होने या बच्चे के जन्म के बाद ब्रेस्ट का ढीलापन बढ़ सकता है। लेकिन अच्छी बात ये है कि कुछ आसान एक्सरसाइज करके ब्रेस्ट को थोड़ा उभरा हुआ और टाइट बनाया जा सकता है। इनसे ब्रेस्ट के नीचे की मसल्स मजबूत होती हैं और शेप भी बेहतर दिखती है। तो चलिए जानते हैं आप किन एक्सरसाइज की मदद से ब्रेस्ट के शेप को बड़ा कर सकती हैं
पुश-अप्स

पुश-अप्स छाती की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं, जिससे ब्रेस्ट टाइट और थोड़ा उभरे हुए लगते हैं। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। हाथों को कंधों के बराबर रखें और पूरे शरीर को सीधा रखते हुए हाथों के सहारे ऊपर उठाएं। अब धीरे-धीरे नीचे आएं लेकिन छाती ज़मीन से न लगे, फिर से ऊपर जाएं।
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए वॉल पुश-अप्स करें
वॉल पुश-अप्स उन महिलाओं के लिए आसान होता है जो एक्सरसाइज करने की अच्छी शुरुआत कर रहे हैं। किसी दीवार के सामने खड़े हो जाएं, दोनों हाथों को कंधे की चौड़ाई पर दीवार पर रखें। अब धीरे-धीरे शरीर को दीवार की ओर झुकाएं, फिर वापस सीधा हो जाएं। यह छाती की मांसपेशियों में खिंचाव लाता है और ब्रेस्ट को टोन करता है।
डम्बल प्रेस
अगर आपके पास डम्बल हैं, तो यह एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद है। पीठ के बल लेट जाएं, दोनों हाथों में डम्बल लें और उन्हें सीने के पास लाएं। अब हाथों को ऊपर की ओर सीधा करें और धीरे-धीरे वापस नीचे लाएं। यह ब्रेस्ट की शेप को बेहतर बनाता है।
चेयर डिप्स
इस एक्सरसाइज से न सिर्फ सीना बल्कि हाथों और कंधों की मांसपेशियाँ भी मजबूत होती हैं। एक मजबूत कुर्सी के किनारे बैठें, हाथों को कुर्सी के किनारे पर रखें और धीरे-धीरे शरीर को नीचे की ओर झुकाएं, फिर ऊपर उठाएं।
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए कर सकते हैं ये योगासन
भुजंगासन

भुजंगासन छाती और रीढ़ की हड्डी को स्ट्रेच करता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं, हथेलियों को कंधों के नीचे रखें और धीरे-धीरे सिर व छाती को ऊपर उठाएं। शरीर को सांप की तरह मोड़ें। यह आसन सीने की मांसपेशियों में खिंचाव लाता है और ब्रेस्ट को उभार देता है।
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए उष्ट्रासन करें
यह एक बैक-बेंड योगासन है जो सीने को खोलता है और स्तनों को नैचुरल लिफ्ट देने में मदद करता है। घुटनों के बल बैठें, हाथों को पीछे की ओर ले जाकर एड़ियों को पकड़ें और छाती को ऊपर की ओर उठाएं। इस दौरान गर्दन को पीछे की ओर ढीला छोड़ दें।
धनुरासन
इस आसन में शरीर की पोज धनुष जैसी होती है। पेट के बल लेटें, घुटनों को मोड़ें और दोनों हाथों से टखनों को पकड़ें। अब धीरे-धीरे छाती और जांघों को ऊपर उठाएं। यह आसन पूरी छाती को खोलता है और ब्रेस्ट टिशू को मजबूत करता है।
