Mangal Gochar 2025
Mangal Gochar 2025

Mangal Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को विशेष ग्रह की उपाधि प्राप्त है। इसे ग्रहों का मंत्री कहा जाता है जोकि साहस, ऊर्जा, पराक्रम और शौर्य के कारक माने जाते हैं। कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होने पर व्यक्ति साहसी बनता है। 2025 में मंगल कई बार राशि बदलेंगे। फिलहाल 21 जनवरी 2025 को मंगल वक्री अवस्था में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे जोकि बुध ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है। साल 2025 में यह मंगल का पहला गोचर भी है। बता दें कि जब कोई ग्रह अपनी चाल के दौरान किसी दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसे गोचर करते हैं। ग्रहण के गोचर का देश-दुनिया और राशियों पर प्रभाव पड़ता है।

मंगल गोचर 2025

Mangal Gochar 2025-Mars Transit 2025
Mars Transit 2025

ज्योतिष की माने तो सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि बदलते हैं। वहीं ग्रह के वक्री अवस्था में राशि बदलने का प्रभाव जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक रूप से पड़ता है। किसी ग्रह के वक्री होने का अर्थ होता है ग्रह का पीछे की ओर चलना। कहा जाता है कि वक्री अवस्था में ग्रहों की गति और प्रभाव भी सामान्य से भिन्न होती है। मंगल ग्रह 7 दिसंबर 2024 को वक्री हुए थे और इसके बाद वे 24 फरवरी 2025 को मार्गी होंगे यानी कि सीधी चाल चलने लगेंगे। वक्री अवस्था में ही मंगल 21 जनवरी 2025 को मिथुन में प्रवेश करेंगे। मंगल का गोचर 21 जनवरी सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर होगा। मिथुन राशि में वक्री अवस्था में मंगल का आना कुछ राशियों के लिए अमंगलकारी साबित हो सकता है। आइये जानते हैं किन राशियों के शुभ नहीं रहेगा यह गोचर।

वक्री मंगल का गोचर इन राशियों के लिए नहीं शुभ

mangal Gochar 2025 zodiac effect
mangal Gochar 2025 zodiac effect

मिथुन राशि:- मंगल का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि आपकी राशि में ही वक्री मंगल का प्रवेश होने वाला है, जिससे कई तरह की परेशानियां खड़ी हो सकती है। इस दौरान मिथुन राशि वालों को खास सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। खासकर पर्सनल लाइफ को लेकर अलर्ट रहें। क्योंकि पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है और जीवनसाथी के साथ भी अनबन बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें और वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। वाणी-व्यवहार पर नियंत्रण रखें, वरना संबंध खराब हो सकते हैं।
कर्क राशि:- कर्क राशि वाले जातकों के लिए मंगल का गोचर अमंगलकारी रहेगा। मंगल गोचर कर आपकी प्रोफेशनल लाइफ को प्रभावित कर सकते हैं। धन-संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि और आय में कमी आएगी। नौकरी पेशा वालों को कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि:- मंगल का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए भी परेशानियों का कारण बन सकता है। इस दौरान आपको आपकी मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलेगा। किसी को भी पैसा उधार देने से पहले जांच-पड़ताल कर लें, वरना पैसा अटक सकता है। निवेश करने के लिए भी समय अनुकूल प्रतीत नहीं होता है। क्योंकि मंगल के गोचर से धनहानि के योग बनेंगे। इसलिए धन का खर्च सोच-समझकर करें। सेहत को लेकर भी आपको अलर्ट रहने की जरूर है। करियर के मोर्चे पर भी समय चिंता वाला रहेगा। सहकर्मियों के साथ कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...