Mars Transit 2025
Mars Transit 2025

Overview: सिंह, धनु और मीन को मिलेगा मंगल गोचर का लाभ

28 जुलाई 2025 को मंगल का गोचर कन्या में होगा। इससे सिंह, धनु और मीन राशि वालों को आय, करियर और दांपत्य जीवन में शुभ फल मिल सकते हैं।

Mangal Gochar 2025: भूमि पुत्र मंगल को ज्योतिष शास्त्र में ऊर्जा, साहस, रक्त, भूमि, क्रोध और पराक्रम आदि का कारक माना जाता है। मंगल जब-जब अपनी राशि में बदलाव करते हैं तब सभी क्षेत्रों में इसका खास प्रभाव पड़ता है। साथ ही राशिचक्र की सभी राशियों पर भी मंगल की चाल में बदलाव होने से शुभ-अशुभ परिवर्तन देखने को मिलते हैं। सावन महीने में कई ग्रहों की चाल में बदलाव होंगे। इसी कड़ी में मंगल भी एक है। सावन के महीने में मंगल बुध की राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि में मंगल का गोचर 28 जुलाई 2025 को होगा। इस दिन सावन का तीसरा सावन सोमवार व्रत भी रहेगा। यह गोचर कुछ राशियों के लिए मिलाजुला या सामान्य रहेगा तो वहीं कुछ को अप्रत्याशित लाभ होंगे। आइये जानते हैं मंगल कन्या राशि में प्रवेश कर किन राशियों का भाग्य चमकाने वाले हैं।

मंगल का गोचर किस समय होगा

Mangal Gochar 2025
Mangal Gochar 2025

बता दें कि बुध की राशि कन्या में ग्रहों के सेनापति मंगल पूरे 18 माह बाद आएंगे और 13 सितंबर 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। 28 जुलाई 2025 को शाम 7 बजकर 58 मिनट पर मंगल कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के घर में प्रवेश कर मंगल कुछ राशियों को धन-संपत्ति, व्यापार और शिक्षा में अपार वृद्धि के योग बनाएंगे।

मंगल गोचर का सिंह राशि पर असर

Leo zodiac mangal gochar effect
Leo zodiac mangal gochar effect

मंगल का राशि परिवर्तन सिंह राशि वाले जातकों के लिए शुभ रहेगा। मंगल आपकी कुंडली के द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। ज्योतिष के अनुसार यह धन का भावव होता है। ऐसे में मंगल गोचर के बाद सिंह राशि वालों के आय में बढ़ोतरी देखी जाएगी। साथ ही भूमि-भवन से जुड़ा कोई रुका हुआ कार्य भी इस समय पूरा होने की प्रबल संभावना रहेगी। आय के नए साधन बनेंगे या अचानक धन का लाभ हो सकता है। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहे तो इस दौरान कर सकते हैं। हर क्षेत्र से आपको आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।

कन्या में गोचर कर मंगल धनु को देंगे शुभ फल

sagittarius zodiac mangal gocha effect
sagittarius zodiac mangal gocha effect

मंगल का गोचर धनु राशि वालों के लिए भी शुभ और सकारात्मक रहेगा। इसका कारण यह है कि मंगल का गोचर आपकी राशि की कुंडली के दशम भाव में होगा, करियर, कारोबार, प्रतिष्ठा आदि से जुड़ा होता है। इस समय व्यापारी और नौकरी पेशा वर्ग के लोगों को अच्छा लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के योग बनेंगे या फिर कोई अच्छा विकल्प मिल सकता है। आप मजबूत फैसले लेंगे, जिससे ना सिर्फ आपका वर्तमान बल्कि भविष्य भी सुदृढ़ होगा। आत्मविश्वास में वद्धि होने से आप हर क्षेत्र और प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे।

मीन राशि के सातवें भाव में मंगल का गोचर

Mangal Gochar 2025 Effect in Pisces
Mangal Gochar 2025 Effect in Pisces

मंगल का राशि परिवर्तन मीन राशि वाले जातकों को भी शुभ फल प्रदान करेगा। मंगल का गोचर आपकी राशि से सातवें भाव में होगा। यह भाव वैवाहिक जीवन से जुड़ा होता है। ऐसे में आपके दांपत्य जीवन में प्रेम और खुशहाली बढ़ेगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। जीवन का साथ और सौहार्द मिलेगा, जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। वहीं जो लोग साझेदारी में व्यापार करते हैं, उनके लिए भी यह समय लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

मेरा नाम पलक सिंह है। मैं एक महिला पत्रकार हूं। मैं पिछले पांच सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैं लाइव इंडिया और सिर्फ न्यूज जैसे संस्थानों में लेखन का काम कर चुकी हूं और वर्तमान में गृहलक्ष्मी से जुड़ी हुई हूं। मुझे...