यूँ तो छिपकली का कहीं पर दिखना बड़ी ही कॉमन बात है। लेकिन इस समान्य बात से जुड़ा हुआ है शकुनशास्त्र। शकुनशास्त्र में छिपकली के शरीर पर गिरने के शुभ-अशुभ प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया है। जैसे छिपकली मेल्स के लेफ्ट अंगों व फीमेल्स के राइट अंगों पर गिरे तो अशुभ माना जाता है और मेल्स के राइट अंगों व फीमेल्स के लेफ्ट अंगों पर गिरे तो शुभ होता है। तो आइए आज हम बताते हैं आपको छिपकली से जुड़े हुए कुछ शकुन-अपशकुन-

  • लंच करते समय अगर छिपकली का बोलना सुनाई दे, तो समझ जाना चाहिए कि जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। हालांकि ऐसा बहुत कम ही पॉसिबल होता है क्योंकि छिपकली ज्यादातर रात के समय ही बोलती है।
  • अगर दाएं घुटने पर छिपकली गिरती है तो कहते है कि यात्रा का संयोग बनेगा। वहीं छिपकली अगर माथे पर गिरे तो संपत्ति मिलने की पॉसिबिलिटी बढ़ जाती है।
  • नए घर में प्रवेश करते वक़्त गृहस्वामी को अगर छिपकली मरी हुई व मिट्टी लगी हुई दिखे तो गृह-प्रवेश करने वाले लोग किसी तरह के रोग से पीड़ित हो सकते हैं। इस अपशकुन से बचने के लिए विधि-विधान से पूजा कराने के बाद ही नए घर में प्रवेश करना चाहिए।
  • अगर आपको दो छिपकलियां झगड़ते हुए दिखाई दे तो समझ लें कि आने वाले टाइम में आपका किसी बहुत नजदीकी व्यक्ति या प्रेमी से लड़ाई हो सकती है।
  • अगर छत पर रेंगती हुई छिपकली सीधे आपके पेट पर गिरती है तो इससे पता चलता है कि आने वाले टाइम में आपको कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
  • छिपकली अगर आपके घुटने को स्पर्श करते हुए नीचे गिर जाए तो इसका अर्थ है कि भविष्य में बहुत सारी खुशियां एकसाथ आने वाली हैं।
  • अगर छिपकली राइट गाल पर गिरती है तो शकुनशास्त्र के हिसाब से आपका भविष्य विलास से भरा होने वाला है और अगर छिपकली लेफ्ट गाल पर गिरे तो यह शुभ संकेत नहीं होता है। इसका अर्थ है कि फ्यूचर में कोई दुर्घटना घटने वाली है।
  • अगर आपको छिपकली का जोड़ा समागम करते दिखे तो इसका मतलब होता है कि जल्द ही आप किसी पुराने दोस्त से मिलने वाले हैं।

ये भी पढ़ें

घर को दें एक नया चेहरा

करें सपनों को हकीकत में तब्दील

छोटी स्पेस को डिजाइनिंग की ज्यादा जरूरत

 आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।