महाराष्ट्र के इन 4 अजीबोगरीब गांवों के बारे में जानकर हो जाएंगे दंग: Weird Villages in Maharashtra
Weird Villages in Maharashtra

Weird Villages in Maharashtra: विविधता भरे भारत में महाराष्ट्र राज्य ऐतिहासिक और आर्थिक तौर पर बहुत महत्वपूर्ण है।महाराष्ट्र राज्य के मुंबई और पुणे शहर देश के धनी शहरों में शामिल है। भारत के जीडीपी में महाराष्ट्र काफी बड़ा हिस्सा है। कहते हैं कि मुंबई सपनों का शहर है। दूर-दूर से लोग अपने सपने पूरे करने यहां आते हैं। प्रायद्वीपीय भारत में स्थित महाराष्ट्र समुद्र से अपना बॉर्डर साझा करता है, जिसके कारण यहां कई पोर्ट और दर्शनीय स्थल भी हैं। क्षेत्रफल के मामले में भी यह एक बड़ा राज्य है। यहां के कुछ ऐसे गांव है जिनके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। ऐसे ही कुछ गांव के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

Also read: क्या आप दुनिया के डीपेस्ट पॉइंट के बारे में जानते है: World Deepest Point

Weird Villages in Maharashtra
Interesting Facts About Shani Shingnapur

आजकल गांव हो या शहर हर घर और घरों के हर कमरों में दरवाजे जरूर होते हैं लेकिन क्या आप कभी भी अपने घर के दरवाजे को बिना बंद किए सो सकते हैं? नहीं ना लेकन शनि शिग्नापुर गांव एक ऐसा गांव है, जहां पर किसी भी घर में दरवाजे नहीं है। दरवाजों की बात तो छोड़िए यहां के बैंकों में भी दरवाजे नहीं है। यह भारत का इकलौता ऐसा गांव है, जहां पर बिना दरवाजे के बैंक और घर बने हुए हैं। यह चौंकाने वाली बात शनि शिग्नापुर गांव को भारत के यूनिक गांव में से एक बनाता है।

Hiware Bazar in Maharashtra
Hiware Bazar in Maharashtra

जिस इलाके में यह गांव स्थित है। वह इलाका क्षेत्र सुख पीड़ित क्षेत्र है। यह भारत के पिछड़े क्षेत्र में से एक है लेकिन इसी क्षेत्र में स्थित एक गांव जिसका नाम हिवरे बाजार है, इसे अरबपतियों का गांव भी कहते हैं क्योंकि यहां का कोई भी किसान गरीब नहीं है। 250 परिवार के इस गांव में 60 से अधिक परिवार अरबपति हैं। अमीरों का यह गांव इसे बेहद खास बनाता है।

Shetphal Village In Maharashtra
Shetphal Village In Maharashtra

क्या आपने कभी कल्पना किया है कि आप किसी घर में जा रहे हों और सांप आपका स्वागत करें। ये बात केवल किसी फिल्म की स्टोरी या सपना जैसा लग सकता है लेकिन ये बात सच है। जी हां ऐसा ही एक गांव महाराष्ट्र में स्थित है। इस गांव में सांप पालतू जानवरों की तरह घूमते हैं। कोई भी बच्चा या बूढ़ा ना तो सांप से डरता है ना ही इसे देखकर भागता है। यहां तक कि इस गांव के हर घर में ही सांप पाए जाते हैं। यह अजीब सी चीज इस गांव को अनोखा बनाता है। इस गांव को सांपों का गांव भी कहा जाता है।

Kathewadi Art of Living Model Village
Kathewadi Art of Living Model Village

यह गांव अनोखा इसलिए है क्योंकि इस गांव को आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन ने अडॉप्ट करके इस गांव को शराब के नशे से दूर कर दिया, जो एक बहुत बड़ी बात है। बताया जाता है कि एक समय में यह गांव शराब के नशे से पीड़ित था लेकिन इस फाउंडेशन के गोद लिए जाने के बाद यह पूरा गांव आज एक आदर्श गांव है। यह देगलूर जिले के नांदेड़ में स्थित है। इतनी बुरी स्थिति के बाद यह एक आदर्श गांव बनकर उभरा, जिसके कारण यह अमेजिंग गांव में से एक है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...