इस बार मुंबई पहुंचें, तो जरूर जाएं 7 खूबसूरत और भव्य मंदिर: Mumbai Temples
Mumbai Temples

इस बार मुंबई पहुंचें, तो जरूर जाएं 7 खूबसूरत और भव्य मंदिर

नए साल की शुरुआत मंदिर दर्शन के साथ शुरु करना चाहते है है, तो हम आपको सपनों की नगरी मुबंई के कुछ खास मंदिरों के बारे में बताने जा रहे है।

Mumbai Temples: भारत के लोगों का धर्म और आस्था के प्रति गहरा रिश्ता है। यहां लोग दिन की शुरूआत पूजा पाठ के साथ शुरू करते है। ऐसे में अगर आप नए साल की शुरुआत मंदिर दर्शन के साथ शुरु करना चाहते है है, तो हम आपको सपनों की नगरी मुबंई के कुछ खास मंदिरों के बारे में बताने जा रहे है। मुंबई के 7 ऐसे मंदिर जहां आप नए साल में दर्शन करने जा सकते है।

Mumbai Temples: सिद्धिविनायक मंदिर

Mumbai Temples-Siddhivinayak
Siddhivinayak Temple

सबसे पहले बात मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर की, जो भगवान गणेश को समर्पित मंदिर है। इस मंदिर में सबसे ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। इस मंदिर का निर्माण साल 1801 में लक्ष्मण विथु और देउबाई पाटिल ने करवाया था। दंपति की अपनी कोई संतान नहीं थी और इसी वजह से उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर बनाने का फैसला किया ताकि अन्य बांझ महिलाओं की इच्छाओं को इस मंदिर के जरिए पूरा किया जा सके। दिलचस्प बात यह है कि यहां भगवान गणेश की मूर्ति स्वयं प्रकट हुई थी। ऐसा माना जाता है कि यहां आने वाले हर श्रद्धालु की इच्छा पूरी होती है। कई बॉलीवुड सेलेब्स यहाँ दर्शन के लिए ज़रूर जाते हैं।

महालक्ष्मी मंदिर

Mahalakshmi Mumbai Temple
Mahalakshmi Mumbai Temple

इसके बाद मुंबई का महालक्ष्मी मंदिर भी शहर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। महालक्ष्मी पश्चिम में भूलाबाई देसाई रोड पर स्थित, यह मंदिर देवी महालक्ष्मी को समर्पित है। इस मंदिर को 16वीं – 17वीं शताब्दी के आसपास बनाया गया था और यहाँ की मुख्य पीठासीन देवी लक्ष्मी हैं, लेकिन यहां देवी काली और सरस्वती की भी पूजा की जाती है।

इस्कॉन मंदिर

Iscon Mumbai Temple
Iscon Mumbai Temple

यहां का इस्कॉन मंदिर भी एक दिव्य और आध्यात्मिक मंदिर है, जो भगवान कृष्ण को समर्पित है। मंदिर संगमरमर और कांच से बना हुआ है। जुहू बीच से कुछ मीटर की दूरी पर मौजूद इस्कॉन मंदिर में आपको वीकेंड के दिनों में जाना चाहिए। यहां आसपास का वातावरण बेहद शांत रहता है, साथ ही यहां के रेस्टोरेंट में वेजिटेरियन खाना मिलता है, जहां आप सस्ते दामों में इनका स्वाद चख सकते हैं।

मुंबा देवी मंदिर

Mumbai Temples
Mumba Devi Mandir

मुंबई का एक और मंदिर काफी मशहूर है और यह मंदिर है मुंबा देवी मंदिर। यह मंदिर मुंबई के भूलेश्वर में स्थित है। मुंबई का नाम ही कोलीयों की देवी मुंबा आई यानि मुंबा माता के नाम से निकला है। यहां इनकी बहुत मान्यता है। यह मंदिर लगभग 400 साल पुराना है। शुरू में मुंबई मछुआरों की बस्ती थी। उन्हें यहां कोली कहते थे। कोली लोगों ने यहां बोरी बंदर में मुंबा देवी के मंदिर की स्थापना की थी।

बाबुलनाथ मंदिर

Babulnath Mumbai Temple
Babulnath Mumbai Temple

गुजराती समुदाय द्वारा निर्मित, बाबुलनाथ मंदिर मुंबई के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। भगवान शिव मंदिर के मुख्य देवता हैं और यह गिरगांव चौपाटी के पास एक छोटी सी पहाड़ी के ऊपर स्थित है। मंदिर की संरचना 1890 की है जब यह काफी ऊंचाई पर स्थित था। 1960 के दशक में बिजली गिरने से इसकी ऊंचाई कम हो गई थी।

बाणगंगा मंदिर

बाणगंगा मंदिर के रूप में भी जाना जाने वाला वालकेश्वर मंदिर दक्षिण मुंबई में मालाबार हिल के पास बना है। मंदिर के पास एक छोटा तालाब है, जिसका नाम बाणगंगा टैंक है और इसलिए इसे इस नाम से भी जाना जाता है। मंदिर की कथा रामायण से संबंधित है और बाण गंगा नाम पौराणिक कथा से जुड़ी एक कहानी से लिया गया है। मंदिर में अमावस्या और पूर्णिमा के दिन बहुत भीड़ रहती है

थिरुचेम्बुर मुरुगन मंदिर

Mumbai Temples
Thiruchembur Murugan Temple

मुंबई का एक और मशहूर मंदिर है थिरुचेम्बुर मुरुगन मंदिर। ये मंदिर दक्षिण में प्रथाओं के सार को पुनर्स्थापित करता है। इसके मुख्य देवता भगवान मुरुगन हैं। मुंबई में ये मंदिर एक छोटी सी पहाड़ी पर बना हुआ है। मंदिर पश्चिम चेंबूर में स्थित है।

तो यह है मायानगरी मुंबई के कुछ खास मंदिर जहां आप इस नए साल पर दर्शन करने जा सकते है। और अपनी मनोकामना को पूर्ण करने की प्रार्थना कर सकते हैं।