यह प्रदेश प्राकृतिक रूप से भी काफ़ी समृद्ध है
सैलानी यहाँ के बर्फ से ढके पहाड़ों, ऊंची-ऊंची चोटियों, शांत झरनों, ठंडे पानी की मनमोहक झीलों आदि को देखकर पूरी तरह से मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।
Arunachal Pradesh Travel Guide: हमारा देश विविधताओं का देश है। हर एक जगह की अपनी एक अलग और अलहदा विशेषता है। भारत का एक ऐसा ही राज्य है अरुणाचल प्रदेश। यह एक ऐसा राज्य है जो तरह तरह की विविधताओं से भरा हुआ है। जिसकी वजह से हर कोई इस जगह पर आना चाहता है। इस जगह पर आने का एक और जो सबसे बड़ा आकर्षण है वह है सूर्य के उदय को देखना। इस जगह पर सबसे पहले सूर्योदय होता है।
यह प्रदेश प्राकृतिक रूप से भी काफ़ी समृद्ध है। अरुणाचल प्रदेश का 80% हिस्सा हरे भरे जंगलों से ढका हुआ है। इस जगह पर अनेक ऊंचे ऊंचे पर्वत, झरने और झीलें हैं, जो अपनी ख़ूबसूरती और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती हैं। यही कारण है कि इस जगह पर देशी विदेशी सैलानियों की पूरे साल आवाजाही रहती है। सैलानी यहाँ के बर्फ से ढके पहाड़ों, ऊंची-ऊंची चोटियों, शांत झरनों, ठंडे पानी की मनमोहक झीलों आदि को देखकर पूरी तरह से मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इस जगह के पर आकर आप यहाँ की नदियों, तालाबो, खूबसूरत झरने, ऊंची-ऊंची पहाड़ियां तथा और भी अनेक सारे ऐसे प्राकृतिक स्थल हैं, जो पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। अरुणाचल प्रदेश में लोकप्रिय पर्यटक स्थल।
Also read : बच्चों के साथ ट्रैवलिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान
बोमडिला

बोमडिला का नाम शायद ही किसी ने नहीं सुना होगा। यह एक बहुत ही प्राचीन शहर है जहां पर बौद्ध धर्म के लोग रहा करते थे। जिसकी वजह से आज भी इस जगह पर बौद्ध धर्म के सैकड़ों अनुवायी आते रहते हैं। इस जगह पर लोग इसलिए आते हैं ताकि यहाँ के ख़ूबसूरत और मनमोहक दृश्यों को देख सकें। समुद्र तल से 8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस जगह से आसपास की वादियों और प्रकृति के मनोरम उपहार का दीदार कर सकें। इस छोटे से जगह की आबोहवा और ख़ूबसूरती इतनी बेमिसाल है कि जो एक बार आ जाता है उसका बार बार आने का जी चाहता है। इस जगह पर बर्फ़ से ढकीं चोटियों को देखने का एक अलहदा मज़ा है।
दिरांग

दिरांग अरुणाचल प्रदेश का छोटा मगर बहुत ही ख़ूबसूरत गांव है। इस जगह की ख़ूबसूरती इतनी लाजवाब है कि हर अरुणाचल प्रदेश घूमने आने वाला व्यक्ति यहाँ आना चाहता है। इस जगह से आसपास का नज़ारा बहुत ही ख़ूबसूरत दिखाई देता है। यहाँ का मौसम और प्राकृतिक वातावरण बहुत ही शानदार है। एक तरह से देखा जाए तो यह गांव बाहर से आए सैलानियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इससे भी ख़ूबसूरत बात इस गांव की प्राचीनता है। इस गांव में जाकर आपको आज भी 500 साल पुराने घर देखने को मिल जायेंगे। इस जगह पर यदि आप जाते हैं तो आपको प्रकृति और पर्यावरण का संगम देखने को मिलेगा।
भालुकपोंग

भालुकपोंग अरुणाचल प्रदेश का एक बहुत ही सुंदर क़स्बा है जोकि कामेग नदी के तट पर बसा हुआ है। पहाड़ की ख़ूबसूरती और नदी का आपसी सामंजस्य इस जगह को बहुत ही अनोखा बना देता है। यह जगह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाती है। बाहर से आए सैलानी इस जगह के मौसम के साथ साथ यहाँ की ख़ूबसूरती को बहुत ही अच्छी तरह से एंजोय करते हैं और इस जगह से प्राप्त अनुभव को कभी नहीं भूलते हैं। इस जगह का ख़ूबसूरत दृश्य हर किसी को अपने आपमें बाँधता है। इस जगह के पर्यटक और विश्राम स्थल हर किसी को सकून देते हैं। इस जगह पर एक टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क भी है जिसे देखने के लिए दूरदराज से लोग आते हैं।
इटानगर
किसी भी जगह से आप आते हैं तो सबसे पहले आप इटानगर पहुंचते हैं। यह जगह अरुणाचल प्रदेश की राजधानी होने के नाते काफ़ी पॉप्युलर है। साथ ही साथ यह इस प्रदेश का सबसे बड़ा और विविधतापूर्ण शहर भी है। इस जगह पर कई सारे पर्यटक और दर्शनीय स्थल मौजूद हैं। यह अपने यहाँ मौजूद प्राचीन स्मारकों, पिकनिक स्पॉट और पार्कों के लिए जाना जाता है जोकि काफ़ी ख़ूबसूरत हैं। इस जगह पर आपको अनेक चिड़ियाघर भी देखने को मिलेंगे जगहन पर तरह तरह के जानवर का दीदार किया जा सकता है। इस जगह पर आपको तरह तरह की आदिवासी संस्कृति और मंदिर भी देखने को मिल जायेंगे। प्रकृति का जो सानिध्व आपको इस जगह पर आकर मिलेगा वह आपके यात्रा के सबसे ख़ूबसूरत अनुभवों में शामिल हो जाएगा।
तेजू

तेजू अरुणाचल प्रदेश का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जोकि पूरे देश में अपने खूबसूरत वादियों और नदियों के लिए जाना जाता है। इस जगह पर मौजूद खूबसूरत और रंगीन वादियों को देखने के लिए देश के कोने कोने से लोग आते हैं और इस जगह के प्राकृतिक वातावरण और जैव विविधता को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इस जगह का वातावरण और प्राकृतिक वातावरण बहुत ही बेमिशाल है। इस जगह पर आकर यहाँ के ख़ूबसूरत जंगलों और उसमें पाए जाने वाले तरह तरह के जीव जंतुओं को देख सकते हैं। इस जगह पर आकर आपको जो ख़ूबसूरती का अहसास होगा उसे कभी नहीं भूल पायेंगे। यहाँ की ख़ूबसूरती आपका मन मोह लेगी।
जीरो

जीरो देश का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जिसकी वजह से दुनिया भर से पर्यटक इस जगह को देखने के लिए आते हैं। इस जगह पर होने वाला ज़ीरो म्यूज़िक फ़ेस्टिवल पूरे विश्व भर में पॉप्युलर है जिसकी वजह से इस जगह को हाल के वर्षों में एक और नयी पहचान मिली है। इस छोटी सी जगह पर आकर आप भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति को जानने समझने के साथ साथ इस जगह की प्राकृतिक सौंदरता को भी देश सकते हैं। इस जगह पर आकर आपको पूरे प्रदेश की झलक मिलेगी। आपको इस जगह के जंगल, पहाड़, छोटे छोटे ख़ूबसूरत घर काफ़ी रास आएँगे। आप यहाँ की वादियों और पहाड़ियों की ख़ूबसूरती में रम जाएँगे।
अरुणाचल घूमने का सही समय
यह एक ख़ूबसूरत मगर ठंडा प्रदेश है। साथ ही साथ भगोलिक रूप से काफ़ी चुनौतिपूर्ण भी। वैसे तो आप किसी भी समय जाकर अरुणाचल प्रदेश की बर्फीली पहाड़ियों, नदियों, तालाबों को देख सकते हैं लेकिन सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और जुलाई से सितंबर के बीच का होता है। इस दौरान आप आएँगे तो आपकी यात्रा बहुत ही ख़ूबसूरत होगी और आप इस जगह के मौसम को एंजोय करने के साथ साथ यहाँ के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों को देख और एक्सप्लोर कर पाएँगे।
