Women’s Day Schemes: महिलाओं को सशक्त बनाने और समानता का अधिकार दिलाने के लिए 8 मार्च को इंटरनेशनल वूमेंस डे मनाया जाता है। वूमेंड डे मनाने का मुख्य उद्देश्य देशभर की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना है। महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शिक्षा के क्षेत्र में सशक्क्त बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा समय-समय पर कई योजनाएं लागू की जाती हैं। लेकिन जागरुकता की कमी और जानकारी का आभाव होने के कारण अधिकांश महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठाने से वंछित रह जाती हैं। इसलिए महिलाओं को खुद को अपग्रेड करने की आवश्यकता है जिसमें हम आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी योजनाओं के बारे में जो महिलाओं को समाज में समानता का अधिकार दिला सकती हैं और सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बना सकती हैं।
लखपति दीदी योजना

लखपति दीदी योजना भारत में महिलाओं के सशक्तिकण की प्रमुख योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों में काम कर रही लगभग 3 करोड़ महिलाओं को 1 लाख से अधिक पूंजी कमाने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस योजना में महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वह स्वयं का बिजनेस स्टार्ट कर सकें। योजना द्वारा महिलाओं को ड्रोन का संचालन, एलईडी बल्ब बनाना, प्लंबिंग और मरम्मत आदी कार्य सिखाए जाएंगे। साथ ही सरकार आर्थिक रूप से भी मदद करेगी।
मिशन इंद्रधनुष
ये एक महत्वकांक्षी सरकारी योजना है जो भारत में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने के लिए प्रेरित करती है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और 0 से 5 साल तक के बच्चों को टीके लगाए जाते हैं। इस योजना को कम टीकाकरण वाले जिलों में लागू किया जाता है। साथ ही महिलाओं को बच्चे की देखरेख से संबंधित आर्थिक सुविधाएं भी जाती हैं।
मुद्रा योजना
प्रधान मंत्री मुद्रा योजना महिलाओं द्वारा संचालित उधमो को अधिक ऋण प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत छोटे व्यवसाय मालिकों को 20 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान करती है। इन लघु इकाईयों में दुकानदार, फल-सब्जी विक्रेता, ट्रक ऑपरेटर, मरम्मत की दुकान, मशीन ऑपरेटर, छोटे उद्योगों और कई फर्म शामिल हैं। मुद्रा योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जाता है।
महिला ई-हाट योजना

इस योजना के तहत महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए ई-मार्केटप्लेस प्रोवाइड की जाती है। इसमें महिलाएं अपने उत्पाद का उचित विवरण और फोटो शामिल कर सकती हैं। ये योजना मेक इन इंडिया को बढ़ावा देती है साथ ही महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर प्रदान करती है। महिला ई-हाट योजना के तहत महिलाओं को ई-मार्केटप्लेस दिया जाता है जिसके लिए कई सरकारी प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं।
प्रधानमंत्री जनधन योजना
इस योजना का लक्ष्य है कि देश के हर घर तक बेसिक वित्तीय सेवाएं पहुंचे। खासकर महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकें। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत लोगों को सेविंग अकाउंट, लोन, इंश्योरेंस और पेंशन जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। इसके जरिए महिलाएं जीरो बैलेंस अकाउंट खुलवा सकती हैं। इससे महिलाएं अपना पैसा आसानी से सेव कर सकेंगी और अपना काम शुरू करने के लिए सरकारी मदद भी ले सकेंगी।
