म्यूजिक का हमारे दिल व दिमाग पर गहरा असर पड़ता है। वह संगीत ही होता है जो हमारे मूड को चुटकियों में ठीक भी कर सकता है और खराब भी परंतु क्या आप ने कभी म्यूजिक थेरेपी के बारे में सुना है? जी हां, म्यूजिक को हम एक उपचार के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या होती है म्यूजिक थेरेपी?
दरअसल आप की शारीरिक व मानसिक सेहत को बेहतर बनाने के लिए साउंड हीलिंग थेरेपी का सहारा लिया जाता है जिसमें आप को म्यूजिक सुनाया जाता है। जिस इंसान को यह थेरेपी दी जाती है वह किसी ट्रेंड आदमी की देख रेख में यह थेरेपी लेता है। इसमें निम्नलिखित चीजें शामिल हैं।
संगीत को सुनना।
म्यूजिक के साथ साथ गाना।
संगीत की ताल के साथ नाचना।
किसी वाद्य यंत्र को बजाना।
ध्यान लगाना।
बहुत पहले ग्रीस में मेंटल डीस ऑर्डर्स को ठीक करने के लिए संगीत का सहारा लिया जाता था। यदि हम इतिहास में जाएं तो सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए संगीत का प्रयोग किया जाता था। इससे लोगों को काम जल्दी व अधिक गुणवत्ता वाला काम करने में मदद मिलती थी। आज के समय में भी रिसर्च ने म्यूजिक से ढेरों स्वास्थ्य लाभ बताए हैं जैसे इम्यून सिस्टम का फंक्शन मजबूत होना, स्ट्रेस कम होना और छोटे बच्चों की सेहत के लिए लाभदायक आदि।
म्यूजिक थेरेपी किस किस चीज में लाभदायक है?
म्यूजिक थेरेपी बहुत सी स्थितियों के लक्षण को ठीक करने में सहायक मानी जाती है जिन में से कुछ लक्षण निम्न हैं :
अत्यधिक चिंतित रहना।
डिप्रेशन
हर समय स्ट्रेस रहना।
चीजों को याद रखने में दिक्कत होना।
कैंसर।
म्यूजिक थेरेपी के कुछ अन्य लाभ निम्न हैं
स्ट्रेस कम करना।
मूड में बहुत जल्द बदलाव होने से रोकता है।
ब्लड प्रेशर कम करना।
कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होना।
हृदय से सम्बन्धित रोगों में कमी आना।
आप अच्छे से सो पाएंगे।
म्यूजिक थेरेपी कैसे काम करती है?
म्यूजिक थेरेपी में ध्वनियों के विभिन्न पहलुओं का प्रयोग करके आप के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जाता है। इसके कई तरीके होते हैं तो आप को कितना असर मिलेगा यह उस तरीके पर भी निर्भर करता है। अधिकतर थेरेपी अनुभवी लोगों द्वारा दी जाती हैं जो पहले से ही टेस्ट की हुई होती हैं।
थेरेपी के दौरान आप को लेट कर म्यूजिक सुनना होता है। आप को संगीत स्पीकर के द्वारा भी सुनाया जा सकता है या उसकी तरंगे किसी स्पेशल उपकरण का प्रयोग करके जैसे ट्यूनिंग फॉर्क आदि का प्रयोग करके भी आप को सुनाई जा सकती हैं। विभिन्न तरीकों पर निर्भर आप को नाचने, स्वयं गाने या किसी वाद्य यन्त्र का प्रयोग करने के लिए भी बोला जा सकता है। या फिर आप को केवल लेट कर म्यूजिक सुनने को बोला जाएगा जिस की वजह से थोड़ी देर बाद आप को उसका असर दिखने लगेगा।
किन किन यंत्रों का प्रयोग किया जाता है?
वॉइस के अलावा निम्न कुछ ऐसे यन्त्र हैं जिन का प्रयोग करके आप को म्यूजिक थेरेपी दी जाती है।
सिंगिंग बाउल्स।
ट्यूनिंग फोर्क।
पैन फ्लयुट।
हारप।
ड्रम्स।
कुछ लोगों पर प्रयोग करने के बाद पाया गया की म्यूजिक थेरेपी सच में ही असरदार है। और म्यूजिक थेरेपी से सच में ही लोगों को बहुत से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त भी हुए हैं। परंतु कुछ प्रकार की ध्वनियोंसे आप को रिस्क भी हो सकता है। अतः उसी प्रकार के म्यूजिक को चुने जो आप को सूट करे।
यह भी पढ़ें-
