फरीदाबाद स्थित मयूर कला केंद्र की डायरेक्टर रुबी माली पिछले 28 सालों से ये कला केंद्र चला रही हैं। 54 साल की रुबी माली ने मात्र 2 साल की उम्र से ही नृत्य सीखना शुरू किया था। रुबी बचपन से जानती थी वो बड़े होकर डांसर ही बनेंगी और यही सपना उनकी मम्मी ने भी देखा था। 
 
ऐसे हुई शुरूआत
मुंबई में जन्मी रुबी बड़े होते-होते कभी कोलकाता तो कुछ दिन इंदौर में भी गुजारे। यहीं उनकी मम्मी ने डम्ब एंड डेफ बच्चों के लिए मयूर कला केंद्र की स्थापना की थी। जब रुबी शादी करके फरीदाबाद आई तो उन्होंने भी ये केंद्र शुरू किया और तब से अब तक बच्चों और कई महिलाओं को डांस के कई फॉर्म्स सिखा चुकी हैं। 
 
अपने करियर के लिए पति से खुद की थी बात
ऐसे माहौल में जहां पढ़ीलिखी लड़कियां भी अपने होने वाले दुल्हे से खुलकर अपने मन की बातें नहीं कह पाती, रुबी ने आज से 30 साल पहले अपने पति को शादी के पहले ये कह दिया था कि उनके अपने सपने उनकी नज़र में बहुत महत्वपूर्ण हैं और वो शादी के बाद भी डांस से जुड़ी रहेंगी। 
 
परिवार की मदद से पार की हर चुनौति
रुबी कहती हैं उनके करियर में ऐसे कई मौके आएं जब पारवारिक जिम्मेदारियों के सामने ऐसा लगता था कि ज्यादा दिन उनका करियर आगे नहीं बढ़ पाएगा, लेकिन परिवार के सपोर्ट से वो इन परिस्थितियों को पार करती गई। वो बताती हैं कि उनके दोनों बेटों के बाद उनके पति ने उनसे कहा था कि बच्चों का ध्यान रखते हुए जो भी करना चाहती हो करो। उन्होंने भी हमेशा यही कोशिश की बच्चों के स्कूल टाइम में ही अपनी क्लासेस दें। अब बच्चे बड़े हो गए हैं और अब उन्हें ऐसी कोई चुनौती का सामना नहीं करना पड़ता। 
 

 

दे रही हैं ये संदेश
रुबी कहती हैं कि हर महिला में एक टैलेंट जरूर होता है। उन्हें अपने इसी टैलेंट के ऊभारने की कोशिश करनी चाहिए और खुद को फाइनैन्शियल अपने पैर पर खड़ा होने की कोशिश करनी चाहिए। 
 
बच्चों को जरूर सिखाएं क्लासिकल डांस
रुबी कहती हैं कि जो बच्चे डांस में रुचि रखते हैं उनके अभिभावक उन्हें डांस जरूर सिखाएं। छोटे बच्चों को 4 साल से डांस सिखाना शुरू कर सकते हैं, लेकिन जब भी डांस सीखाएं इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आप उन्हें कोई एक क्लासिकल डांस जरूर दिखाएं। 
 
रुबी माली ने कई कॉम्पीटिशन्स ओर डांस शो को जज किया है। इन्होंने हरियाणवी फिल्मों में भी की है कोरियोग्राफी। 

अगर आपको भी बनना है गृहलक्ष्मी ऑफ द डे?

यदि आप भी ‘गृहलक्ष्मी ऑफ़ द डे’ बनना चाहती हैं, तो हमें अपनी एंट्री भेंजें या किसी को नॉमिनेट करें इस लिंक पर http://glkittyparty.com/hi/ । साथ ही गृहलक्ष्मी के फेसबुक पेज पर सभी पोस्ट को लाइक व शेयर करें । फिर देर किस बात की, आज ही भेजें अपनी एंट्री।

या

आप अपने बारे में ये जानकारियां लिख भेजें हमें –

 पसंद-

जिंदगी का मंत्र –

एक शब्द में आप-

आइडियल –

आपका सपना

आपकी उपलब्धियां-

 

ये जवाब लिखकर भेजें अपने फ़ोन नंबर और ईमेल आई डी और फोटो के साथ।अपनी फोटो हमारे फेसबुक मेसेज बॉक्स में या वेबसाइट पेज पर नीचे लॉगिन कर कमेंट बॉक्स में या फिर grehlakshmihindi@gmail.com पर भेजे।

 
ये भी पढ़े-