पति-पत्नी में कभी कबार बहस होना तो आम बात है। लेकिन कई बार छोटी-छोटी बहस कब बड़े झगड़े में बदल जाती है पता ही नहीं चलता है। अपने दाम्पत्य जीवन को सुधारने के लिए वे हर सम्भव प्रयास करते हैं फिर भी परिस्थिति सुधरने का नाम ही नहीं लेती है। तो ऐसी स्थिति में आपको जरुरत है एक बार घर के वास्तु पर भी नजर डाल ली जाए। वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि ऐसी बहुत सी छोटी-छोटी बाते होती हैं, जिन पर लोगों का ध्यान नहीं जाता है लेकिन रिश्तों में आई दरार की यही बड़ी वजह बन जाती है। कुछ ऐसे ही जरूरी वास्तु दोष के बारे में हम आपको बता रहे हैं जो शायद आपके बिगड़ते रिश्तों का कारण बन रहे हो-

  1. बेड के सामने या फिर कमरे में मिरर न लगाएं, खासकर वहां जहां शीशे में बेड का रिफ्लेक्शन दिखता हो। इस वास्तुदोष से संबंधों में दरार आने की संभावना रहती है। 
  2. भूलकर भी बेडरूम में जूठे बर्तन न रखें। इसका असर रिश्ते पर पड़ता है।
  3. घर में टूटा-फूटा या फालतू सामान रखने से भी दाम्पत्य जीवन में खटास आती है।
  4. बेडरूम में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण होने से भी पति-पत्नी के रिश्ते खराब होते हैं।
  5. अपने बेडरूम में हर क‌िसी को नहीं आने देना चाह‌िए। वास्तुशास्त्र के अनुसार इससे शयन कक्ष में नेगेटिव एनर्जी को बढ़ावा मिलता है जो र‌िश्ते में दूर‌ियां बढ़ाने का काम करता है।
  6. बेडरूम में देवी देवताओं की फोटो नहीं लगी होनी चाहिए।
  7. नवदंपती को बेडरूम में कभी भी रोती हुई तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए।