टीवी पर दो सफल सीज़न्स के बाद एकता कपूर एक बार फिर नागिन 3 लेकर टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। शो के पहले दोनों सीज़न्स में लोगों ने मुख्य किरदार और नागिन के रूप में मौनी रॉय को देखा था, लेकिन ये बात तय थी कि मौनी इस शो के तीसरे सीज़न में काम नहीं करेंगी क्योंकि वो जल्दी ही बॉलीवुड में फिल्म गोल्ड से डेब्यू कर रही हैं और शूटिंग में वयस्त थी। इस बार इस शो में अब तक की तरह दो इच्छाधारी नागिन की जगह तीन इच्छाधारी नागिन दिखाई जाएंगी। मौनी रॉय और अदा खान के इस शो को छोड़ने के बाद से लगातार ये चर्चाएं थी कि शो में नागिन के रूप में किसे लिया जाएगा।
अब एकता कपूर ने सस्पेंस खत्म करते हुए इस शो की नई और पहली नागिन करिश्मा तन्ना का लुक शेयर किया है। करिश्मा का फोटो शेयर करते हुए एकता ने लिखा है, ये है नागिन 3 की पहली नागिन, करिश्मा तन्ना तुम्हारा स्वागत है।’
Here comes the first NAAGIN ! @karishmaktanna welcome to NAAGIN 3! Coming soon on @colorstv @rajcheerfull pic.twitter.com/wAQcbyMw48
— Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) April 9, 2018
इसके पहले ‘कबूल है’ फैम सुरभि ज्योति ने भी इस शो के लोकोशन से एक वीडियो शेयर किया था और ऐसा बताया जा रहा है कि मोनी रॉय को सुरभि ज्योति ने रिप्लेस किया है और अदा खान की जगह इस बार एकता कपूर की फ्रेंड और एक्टर अनिता हसनंदानी ने लिया है। अब देखना है कि इन दोनों का लुक शो में कैसा होगा।
