woman with towel tying on hair after bath
woman with towel tying on hair after bath

Summary: बाल सुखाने का ये देसी तरीका जान लिया तो ड्रायर भूल जाएंगी!

गलत तरीके से बाल सुखाने से वे कमजोर और बेजान हो सकते हैं, इसलिए तौलिये से धीरे-धीरे सुखाना बेहतर विकल्प है। सही स्टेप्स, हल्की भाप और धैर्य के साथ बाल सुखाने से उनकी चमक, मजबूती और हेल्थ बनी रहती है।

Right way to Dry Hair: सुंदर और ख़ूबसूरत बाल किसे पसंद नहीं है।कईं दफ़ा तो हम शैम्पू और कंडीशनर को लेकर भी कन्फ्यूज रहते हैं क्योंकि हम जान ही नहीं पाते की बालों को किस प्रकार का वॉश सूट करेगा। सब यही चाहते हैं कि बालों की चमक और मजबूती बरकरार रहे। आज हम बालों को सुखाने की बात कर रहे हैं जल्दी जल्दी में आप ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल भी करते हैं जो बालों को कमजोर और पतले कर सकते हैं। कोशिश करें कि बालों को हमेशा स्वच्छ और साफ तौलिये से ही पोंछे। कुछ लोग बालों पर तौलिये का इस्तेमाल करने से बचते है और उनको सुखाने के लिए डायरेक्ट ड्रायर के यूज़ को ही महत्व देते हैं।

सबसे पहले तो बालो को वॉश कर लें। अब एक नर्म और सूखा तौलिया लें और इसकी सहायता से आराम आराम से सिर को नीचे झुकाकर तौलिया बालो पर फेर लें।

अब तौलिये की सहायता से बालों में पानी धीरे धीरे कम होने लगेगा।

अब बालों में थोड़ा पानी निकल जाने के बाद कोई अपनी पसंद का सिरम अप्लाई कर लें जो बालो की शाइनिंग बना कर रखने में मदद करेगा।

अब कुछ पानी तो पहले ही तौलिये की मदद से निकल चुका होगा।

अब तौलिये को गर्म पानी की थोड़ी भांप दे दे और पूरे सिर पर तौलिये को लपेट लें याद रहे एक भी बाल तौलिये के बिना ना छूटे।

अब 10-15 मिनट तक बालों को तौलियें में ही रखें इसके साथ चाहें तो साथ साथ कोई और एक्टिविटि भी कर सकती हैं।

अब 10-15 मिनट रखने के बाद तौलिये को बालों से धीरे धीरे हटाना शुरू कर दें।

अब तौलिये को हाथ में लेकर बालो के ऊपर दुपट्टे की तरह लपेट लें जिससे बालों में बचा पानी भी तौलिया आराम से सोख लेगा।

अब थोड़ी देर तक उसे ऐसे ही लपेटे रखें कोशिश करें कि बालों के हिसाब से ही तौलिये का चुनाव करें बिल्कुल छोटा और बिल्कुल बड़ा तौलिया भी ना लें।

woman drying her hair with towel
hair dry with towel

अब पानी लगभग बालों से जा चुका होगा और बाल सूखने लगेंगे ध्यान रहे यदि सर्दी के दिन में खिलखिलाती धूप निकल रही है तो बालों में तौलिये के बाद धूप का सेंक भी दे सकती है जिससे बाल बहुत जल्द ही सूख जाएंगे और बालो को विटामिन D भी मिलेगा।

अब बालों में एक बार हल्का हल्का हाथ ज़रूर फेर लें जिससे अंदर टूटे और कमजोर बाल सिर से अलग हो जाएं।

स्पा में भी ले सकते हैं तौलिये की मदद

अब यदि बालो को स्पा देने का मन कर रहा है तो अच्छी किस्म की स्पा क्रीम को बालों में अप्लाई करें और बालों को भांप देते हुए तौलियें को भी एक अच्छी भांप देकर बालों में 30 मिनट तक लपेट लें और रिलेक्स होकर कुर्सी पर बैठ जाएं। अब दोबारा एक बार सिर धो लें। और बालों से तौलिया उतारने के बाद बालों में एक बार हाथ जरूर फेर लें ताकि टूटे हुए बाल अलग हो जाएं।

Leave a comment