Summary: इन उपहारों से बनाएं पेरेंट्स डे खास
पेरेंट्स की सेहत और खुशियों का ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। इस नेशनल पेरेंट्स डे उन्हें ऐसे हेल्दी गिफ्ट दें, जो उनकी फिटनेस और वेलनेस दोनों का ध्यान रखें।
Healthy Gift for Parents: हर किसी के जीवन में पेरेंट्स की भूमिका सबसे अहम और खास होती हैI वे पेरेंट्स ही होते हैं, जो हर परिस्थिति में अपने बच्चों का साथ देते हैं और हमेशा उनकी खुशियों का ध्यान रखते हैंI यह कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा कि पेरेंट्स हमारे जीवन के मजबूत स्तंभ होते हैं, इसलिए अपने जीवन के इस सबसे खूबसूरत और मजबूत स्तंभ को खुश और हेल्दी रखना बहुत जरूरी हैI तो क्यों ना अपने पेरेंट्स के लिए कुछ खास किया जाए और उन्हें बताया जाए कि वे हमारे लिए कितने खास हैंI
स्मार्ट वॉच से करें खुश

आज स्मार्ट वॉच सबकी जरूरत बन चुकी हैI ये केवल समय देखने के लिए ही काम नहीं आते हैं, बल्कि इससे खुद को फिट और हेल्दी रखने में भी मदद मिलती हैI इससे पेरेंट्स अपनी फिजिकल एक्टिविटी को आसानी से ट्रैक कर सकते हैंI आजकल कई स्पेशल फीचर वाले स्मार्ट वॉच भी आ गए हैं, जिसने कई चीजों को आसान बना दिया हैI आप अपने पेरेंट्स की जरूरत और अपने बजट के अनुसार एक अच्छा सा स्मार्ट वॉच उन्हें गिफ्ट कर सकती हैंI
गिफ्ट करें योगा मैट

पेरेंट्स अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में इतने ज्यादा व्यस्त रहते हैं कि अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैंI ऐसे में उम्र बढ़ने के साथ-साथ उन्हें कई तरह की शारीरिक समस्याएं भी होने लगती है, लेकिन वे इसके बारे में ना ही किसी को बताते हैं और ना ही डॉक्टर को दिखाते हैंI ऐसे में आप उन्हें योगा मैट गिफ्ट करके योगा करने के लिए प्रोत्साहित कर सकती हैंI योगा से उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिलेगीI
ड्राई फ्रूट बॉक्स है अच्छा ऑप्शन

पेरेंट्स खुद समय पर खाना खाएं या नहीं खाएं, लेकिन अगर उनके बच्चों के खाने के समय में जरा सा भी देर हुआ नहीं कि परेशान हो जाते हैंI राशन में कितनी भी हेल्दी चीजें क्यों ना लेकर आएं, लेकिन खुद खाने के बजाए अपने बच्चों को ही खिलाते रहते हैंI इसलिए इस पेरेंट्स डे आप उनके लिए स्पेशल ड्राई फ्रूट बॉक्स लेकर आएं और उन्हें गिफ्ट करेंI सबसे जरूरी बात उन्हें सख्त हिदायत दें कि वे इस बॉक्स को किसी के साथ भी शेयर नहीं कर सकते हैंI यह सिर्फ उनके लिए हैं, इसलिए उन्हें ही खाना होगाI
मेडिकल एक्सेसरीज देकर रखें हेल्दी
पेरेंट्स की बढ़ती उम्र के साथ उन्हें कुछ समस्याएं भी होने लगती हैंI ऐसे में उनके रेगुलर चेकअप के लिए आप उन्हें मेडिकल एक्सेसरीज भी दे सकती हैं, जैसे बीपी मशीन, शुगर टेस्टिंग मशीन, ऑक्सीजन मीटर, इत्यादिI इससे वे जरूरत के समय तुरंत खुद से जाँच कर सकते हैंI
एयर प्यूरीफायर से रखें पेरेंट्स को हैप्पी
आज बढ़ते प्रदूषण के कारण एयर प्यूरीफायर हर घर की जरूरत हैI यह घर के अन्दर मौजूद सभी गंदी और बदबू को दूर करने का काम करता हैI साथ ही घर का वातावरण भी शुद्ध करता हैI पेरेंट्स के लिए इससे अच्छा गिफ्ट और कुछ नहीं हो सकता हैI
