Overview:कोरियन स्किन के पीछे छुपा है उनका सीक्रेट डाइट प्लान
चेहरे पर नैचुरल कोरियन ग्लो पाने के लिए आपको ज़रूरत है अंदर से हेल्दी बनने की। कोरियन स्पेशल सलाद एक ऐसा आसान और असरदार उपाय है, जिससे न सिर्फ आपकी स्किन दमकने लगेगी, बल्कि आप खुद को हर दिन यंग और एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
Korean Salad for Glowing Skin: आजकल हर कोई कोरियन स्किन के ग्लो और फ्लॉलेस टेक्सचर का दीवाना है। उनकी स्किन न सिर्फ बेदाग होती है बल्कि उसमें एक नैचुरल चमक और यंगनेस होती है, जो उम्र के साथ भी फीकी नहीं पड़ती। इसका राज सिर्फ स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में नहीं, बल्कि उनकी डाइट में भी छिपा है। कोरियन लोग एक खास सलाद को अपनी डेली डाइट में शामिल करते हैं, जो न सिर्फ स्किन को ग्लोइंग बनाता है, बल्कि अंदर से शरीर को डिटॉक्स भी करता है। आइए जानें इस खास सलाद के बारे में और कैसे ये आपको दे सकता है चमकदार और जवान चेहरा।
कोरियन स्किन का राज: डाइट सबसे ऊपर
कोरियन स्किन रूटीन जितना पॉपुलर है, उतना ही असरदार है उनकी डाइट। कोरियन लोग फ्रेश वेजिटेबल्स, फर्मेंटेड फूड और लो-ऑयल फूड को तरजीह देते हैं। उनकी हर डिश में पोषक तत्वों की भरमार होती है जो स्किन को अंदर से हेल्दी बनाते हैं।
कोरियन स्पेशल सलाद: क्या है इसमें खास

इस सलाद में शामिल होते हैं हरे पत्तेदार सब्जियां, ककड़ी, गाजर, शिमला मिर्च, टोफू या उबले अंडे, साथ ही सीसम ऑयल और सिरका से बना हल्का ड्रेसिंग। ये सलाद एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाता है।
ग्लोइंग स्किन के लिए ज़रूरी पोषक तत्व
इस सलाद में विटामिन इस सलाद में विटामिन सी , विटामिन ए, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व भरपूर होते हैं। ये तत्व कोलाजेन को बूस्ट करते हैं जिससे स्किन रहती है टाइट, ग्लोइंग और यंग।
सलाद कैसे बनाएं: आसान रेसिपी घर पर
1 कप पालक और लेट्यूस
आधी ककड़ी और 1 गाजर (कद्दूकस की हुई)
1/4 कप उबला स्वीट कॉर्न
1/4 कप उबला टोफू या अंडे के टुकड़े
ड्रेसिंग: 1 चम्मच तिल का तेल, 1/2 चम्मच सोया सॉस, 1 चुटकी नींबू रस, थोड़ा सा सिरका
सभी चीज़ों को मिक्स करें और तुरंत खाएं।
इन्हें खाने का सही तरीका और समय
इन सलाद को आप दिन में एक बार — दोपहर या शाम को — भोजन से पहले खा सकते हैं। चाहें तो इन्हें साइड डिश की तरह भी शामिल करें। यह न सिर्फ पेट को हल्का रखता है बल्कि पाचन में भी मदद करता है।
लगातार सेवन से दिखेगा असर
अगर आप हफ्ते में कम से कम 4–5 दिन इन कोरियन स्टाइल सलाद का सेवन करते हैं, तो आपकी स्किन में कुछ ही हफ्तों में फर्क नज़र आने लगेगा — चेहरा ज्यादा फ्रेश, ग्लोइंग और यंग दिखने लगेगा।
कोरियन डाइट से खुद को बनाएं नेचुरली खूबसूरत
कोरियन ब्यूटी सिर्फ दिखावे की नहीं, बल्कि अंदरूनी हेल्थ पर आधारित होती है। अगर आप भी उनकी तरह स्किन में नैचुरल ग्लो और उम्र भर की यंगनेस चाहते हैं, तो इस सलाद को अपने खानपान में जरूर शामिल करें।
