Certain Vastu defects like a bedroom in the wrong direction or mirrors facing the bed can create tension between couples
Relationship comparison toxic habit

Summary: पति-पत्नी के बीच लड़ाई की वजह होते हैं ये वास्तु दोष

कई बार पति-पत्नी के बीच लड़ाई की वजह वास्तु दोष भी होता है। इन वास्तु दोष को जानकर आप अपने कमरे में कई तरह के बदलाव कर सकते हैं।

Marital Fights Reasons: पति-पत्नी के बीच जितना प्यार होता है, उतनी ही छोटी-छोटी बातों में कई बार तकरार भी हो जाती है। लेकिन, अगर यह तकरार छोटी नोंकझोंक से बढ़कर बड़ी बन जाए, तो फिर रिश्ता टूटने लगता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कई बार पति-पत्नी के बीच लड़ाई की वजह वास्तु दोष भी होता है? शायद आपको हमारी बात पर यकीन ना हो, लेकिन ये सच है। कई बार वास्तु दोष की वजह से भी पति-पत्नी के बीच में लड़ाइयां बढ़ती रहती है, तो चलिए जानते हैं कुछ वास्तु दोष के बारे में, जिसकी वजह से दंपती के बीच में लड़ाई हो सकती है।

According to Vastu, the bedroom should ideally be in the southwest direction. This promotes stability, harmony, and a strong relationship between husband and wife.
Warm Lighting in Bedroom

पति-पत्नी का बेडरूम अगर घर की गलत दिशा में बना हो, तो वह रिश्तों में खटास और झगड़े की वजह बन सकता है। खासकर अगर बेडरूम उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व में हो, तो वहां नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। यह मानसिक तनाव और झगड़ों को बढ़ा सकती है। पति-पत्नी के बेडरूम के लिए दक्षिण-पश्चिम सबसे अच्छी दिशा होती है।

अगर पति-पत्नी के बिस्तर में दो अलग-अलग गद्दे लगे हों या बिस्तर दो हिस्सों में डिवाइड हो, तो यह रिश्ते में दूरी और मतभेद ला सकता है। इससे दोनों के बीच मनमुटाव और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। सोने के बाद हमेशा एक ही गद्दे का इस्तेमाल करें और बिस्तर को एक साथ रखें, ताकि रिश्ते में प्यार बना रहे।

कई लोग बिस्तर के नीचे पुराने कपड़े, टूटे-फूटे सामान या बेकार चीजें रख देते हैं। इससे वहां नेगेटिविटी जमा हो जाती है। यह ऊर्जा धीरे-धीरे मानसिक तनाव, अनबन और चिड़चिड़ापन बढ़ाती है। बेड के नीचे हमेशा जगह खाली रखें या बहुत ज़रूरी चीज़ें ही रखें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

बेडरूम में गहरे, भड़काऊ या काले रंगों का इस्तेमाल करने से मन में क्रोध, बेचैनी और अशांति आती है। इससे पति-पत्नी के बीच तकरार की संभावना बढ़ जाती है। बेडरूम में हल्के गुलाबी, क्रीम, हल्का पीला या आसमानी रंग का कलर करवाएं। यह आपके रिश्ते में ठहराव लेकर आएगा।

According to Vastu, mirrors in the bedroom can reflect negative energy and disturb peace. They may also cause stress and conflict between couples if placed incorrectly.
mirror

अगर बेडरूम में कोई आइना ऐसा लगा हो जिसमें बिस्तर का रिफ्लेक्शन दिखता हो, तो यह रिश्तों में तीसरे व्यक्ति के दखल का संकेत देता है। यह शक और झगड़ों को जन्म देता है। कोशिश करें कि बेडरूम में लगा हुआ आइना बिस्तर के सामने न हो। सोते वक्त आइना ढक दिया जाए तो बेहतर है।

अगर बेडरूम में टीवी, लैपटॉप, मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक चीजें ज्यादा हैं, तो ये मानसिक थकान, नींद की कमी और संवादहीनता को जन्म देती हैं। यह पति-पत्नी के रिश्तों को कमजोर कर सकती है। सोते समय इन चीजों को दूर रखें या बंद कर दें। एक-दूसरे से बात करें और साथ समय बिताएं।

अगर बेडरूम में तलवार, चाकू, या झगड़े, अकेलेपन या दुख से जुड़ी तस्वीरें लगी हैं, तो ये भी झगड़े का कारण बनती हैं। ऐसी चीजें घर में तनाव की एनर्जी को बढ़ाती हैं। बेडरूम में हमेशा प्रेम, सुख और प्रेमी जोड़ी को दर्शाने वाली तस्वीरें लगाएं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...