हिन्दू धर्म में शादीशुदा महिलाओ के लिए कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए सिन्दूर और मंगलसूत्र दोनों ही श्रृंगार में प्रमुख माने गए हैं लेकिन साथ ही साथ कुछ ऐसे नियम भी बनाए गए हैं जिनको अपनाना जरूरी होता है। तो आइए जानते है इसके बारे में –
 
1. बात करें सिंदूर की तो ऐसा माना जाता है कि शादीशुदा औरत को अपना सिंदूर किसी को नहीं देना चाहिए और न ही उसे किसी दूसरी स्त्री का सिंदूर यूज़ करना चाहिए। ऐसा करने से मैरिड लाइफ में प्रॉब्लम्स होती हैं।
 
2. ऐसी मान्यता है कि विवाहित महिला को कभी अपने गले का मंगलसूत्र नहीं उतारना चाहिए, अगर कभी ऐसा करना भी पड़े तो उसे अपने गले में कोई काला धागा पहन लेना चाहिए।
 
3. मैरिड लड़की को कभी किसी दूसरी महिला का मंगलसूत्र भी नहीं पहनना चाहिए, ऐसा करने से मैरिड लाइफ में स्ट्रेस होता है।
 
4. मंगलसूत्र में काले मोती होना बहुत जरूरी है, यह आपको बुरी नजर से बचाता है। साथ ही मंगसूत्र में सोने का होना भी आवश्यक है, यह बृहस्पति की कृपा का प्रतीक है और एक अच्छी मैरिड लाइफ के लिए बृहस्पति ग्रह का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। 
 
5. अगर मंगलसूत्र की पॉलिश निकल गई है या वह काला पड़ने लगा है तो आपको उसे दोबारा साफ और सही करवाने के बाद ही पहनना चाहिए, अन्यथा आपके लिए यह शुभ साबित नहीं होगा।
 
6. मान्यताओं के अनुसार अगर सुहागिन महिलाएं अपने मंगसूत्र का अनादर करती हैं तो इससे उनका विवाहित जीवन खराब होता है और पति की आयु पर भी इसका नेगेटिव इम्पैक्ट पड़ता है।