काफी समय से यह खबरे आ रही हैं कि कसौटी जि़ंदगी के में कमौलिका का किरदार निभाने वाली हिना खान जल्द ही शो से अलविदा कहने जा रही हैं। वैसे तो हिना के काफी फैंस इस बात से दुखी हैं तो वहीं सीरियल कसौटी ज़िंदगी के काफी दर्शक यह जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर हिना के शो छोड़ने के बाद कमौलिका का किरदार कौन निभाएगा?
 

 

तो आपके बता दें कि हिना खान की जगह टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अलीशा पनवर लेने जा रही है। अलीशा पनवर टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. रिपोर्ट के मुताबिक हिना खान को अलीशा रिप्लेस करेंगी. हिना खान के शो छोड़ने की वजह उनका बॉलीवुड करियर बताया जा रहा है.
 

 

 
बिग बॉस 11 में हिस्सा लेने के बाद हिना को जबरदस्त पॉपुलैरेटी मिली. जल्द हिना खान बॉलीवुड के फिल्म में नजर आएंगी. इससे पहले वो जेपी दत्ता की आर्मी ड्रामा “पलटन” में एक छोटा किरदार करते नजर आई थीं.
 
alt=''

 

 
 
बता दें इन दिनों शो में अनुराग और कोमोलिका की शादी दिखाई जा रही है. इसी बीच प्रेरणा, अनुराग से मिले धोखे का बदला लेने उसके घर पहुंच जाएगी. प्रेरणा और हिना के बीच जमकर बहस होती है. इस बीच एक नया खुलासा ये होने वाला है कि प्रेरणा प्रेग्नेंट है. अब देखना ये होगा कि नए किरदार और बदलती कहानी का असर शो की टीआरपी पर क्या पड़ता है