आज के जमाने में हर महिला अनस्टॉपेबल ‘न्यू एज अल्ट्रा गर्ल‘ है। जो ये सुनिश्चित करती है कि वह उसके रास्ते में आने वाली चुनौतियों पर ध्यान दिये बगैर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। अपने द्वारा चुनी गई सफलता की राह पर चलने के लिए भारत की महिलाओं को सशक्त बनाने, और महीने के उन 5 दिनों में खुल कर जीने के लिये, व्हिस्पर इंडिया ने “न्यू व्हिस्पर अल्ट्रा लॉन्च” किया है। यह नया रेवल्यूशनरी पैड साधारण पैड्स की तुलना में 5 गुना बेहतर प्रोटेक्शन देता है। 

पीरियड में कैसी शर्म

बालीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और मंदिरा बेदी ने न्यू व्हिस्पर अल्ट्रा के लॉन्च टाइम में पीरियड मिथक पर बेबाक चर्चा की। यहीं नहीं उन्होंने न्यू व्हिस्पर अल्ट्रा पैक को ढ़कने के लिये इस्तेमाल किया गया पेपर फाड़कर भी दिखाया। और महिलाओं से कहा अब पीरियड में कैसी शर्म। इस दौरान परिणीति ने भारत में महिलाओं को अपने सपने महसूस करने और जिंदगी में कभी न रुकने की जरूरत पर जोर दिया। 

खुद को मानती हैं अल्ट्रा गर्ल

परणिती ने कहा कि नये जमाने की अल्ट्रा गर्ल के रूप में मुझे लगता है कि हमें महीने के सभी दिन अनस्टॉपेबल एटीट्यूड रखना चाहिये और खुद को उन 5 दिनों में रोकना नहीं चाहिये। यह ऐसा समय है जब महिलायें पीरियड को लेकर बकवास मिथक के कारण पीछे हट जाती हैं। पीरियड्स के दौरान भी हमें आगे बने रहने के प्रयास करने में सक्षम बनाने के लिए व्हिस्पर को बधाईयां।

 

सफलता की ओर हजारों कदम चलने के लिए
न्यू व्हिस्पर अल्ट्रा के साथ बढ़ायें एक सही कदम 

क्या है खास न्यू व्हिस्पर अल्ट्रा पैक में-

  • लंबे समय के लिए सोखने की क्षमता
  • स्वच्छ अहसास के लिए बेहतर ड्राइनेस
  • अचानक से अधिक फ्लो होने पर तेजी से सोखता है
  • मुलायम टॉप शीट के साथ बेहतर कम्फर्ट
  • बेहतर ओडर(गंध) लॉक 

हाईजीन की क्लास

पीरियड को लेकर व्याप्त वर्जनाओं को तोड़ने और पीरियड के समय हाईजीन पर लड़कियों को शिक्षित करने के अपने निरंतर प्रयास में, व्हिस्पर द्वारा पिछले 15 साल से सफलतापूर्वक 900 कस्बों में व्हिस्पर स्कूल प्रोग्राम का संचालन किया जा रहा है। मौजूदा समय में हर साल 40 लाख से अधिक लड़कियों तक पहुंच बनाता है।