पोगो’ भारत में बच्चों का  पसंदीदा चैनल  है और इसी पसंद को ध्यान में रखते हुए चैनल इस महीने  अपने  नन्हें दर्शकों  के लिए दो अनोखा  अंतर्राष्ट्रीय सिरीज यो-काई वाच  और ताशी  को शरू करने जा रहा है ।   

 

जाने कौन है यो-काई वाच

 

यो-काई वाच एक जापानी एनिमेटेड सिरीज है जो  वीडियो गेम पर आधारित है और जिसमें केटा और व्हिसपर के साहसिक कारनामों को  दिखाया गया है। इस साहसिक कारनामे में यह  दिखाया जाएगा कि किस प्रकार केटा इस घड़ी का उपयोग ऐसे योकाई को पहचानने में करता है जो उसके शहर के लोगों को सता रहे हैं (अपने शहर को बचाने के लिए) और कई योकाई को अपना दोस्त बनाता है ।इसका  प्रदर्शन पोगो  चैनल पर 11 जनवरी से शुरू हो गया है और यह अब हर सोमवार से शुक्रवार तक शाम 7.00 बजे  इसका प्रसारण होगा। 

 

जाने कौन है ताशी

 
ताशी एक आस्ट्रेलियाई सिरीज है । यह बार्बरा और एन्ना फिनबर्ग की दुनिया में सबसे ज्यादा बिकनेवाली बच्चों की किताबों पर आधारित है। जैक के माता-पिता उसे अपने दूर के चचेरे भाई ताशी के साथ रहने के लिए  भेज देते हैं। यह कहानी उन दो लड़कों के साथ मिलने से शुरू होती है और फिर वे साथ मिलकर दूर  एक विलक्षण देश में रोमांच की खोज में निकल  पड़ते हैं जहों उनके कई साहसिक कारनामे देखने को मिलते हैं । जिनमें से एक दुश्मनों एवं खलनायकों से ताशी के गाँव को बचाना भी है । यह सिरीज 23 जनवरी 2016 से शुरू होगी और प्रत्येक शनिवार प्रात: 9.00 बजे दिखाई जाएगी । 

 

क्या है खास-
शो के दौरान एक विशेष ‘वाच एंड विन’ प्रतियोगिता भी रखी गई है जिसमें बच्चे को मजा लूटने एवं केवल योकाई माल जीतने का मौका मिलेगा । यह प्रतियोगिता 01 फरवरी  से आरंभ होकर  3 सप्ताह तक चलेगी ।

नए लॉन्च के पीछे पोगो चैनस का उद्देश्य न केवल भारत, बल्कि दुनिया भर की  सबसे अच्छी और नई सिरीज दिखाकर  बच्चों की कल्पना को पंख देना है । ये शो दर्शकों को न केवल रोमांचित करेंगे बल्कि कॉमेडी और कल्पना  की दुनिया में भी ले जाएंगे जहाँ उन्हें नई बातें सीखने का मौका मिलेगा और नई खोज करने की ओर उनका झुकाव बढ़ेगा ।