कभी कपड़ों को लेकर परेशानी तो कभी सैंडिल को लेकर। हालांकि कई बार देखा जाता है कि महिलाएं कपड़ों और एस्सेसरीज पर तो खासा ध्यान देती हैं लेकिन फुटवियर को कभी-कभी वो अनदेखा कर देती हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। कम्पलीट लुक के लिए कपड़ों और एस्सेसरीज के साथ फुटवियर भी बहुत मायने रखते हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह की फुटवियर आपके लुक को ट्रेडिशनल लुक देंगे और आपकी खूबसूरती को बढ़ाएंगे।

कोल्हापुरी-

कोल्हापुरी चप्पल हमेशा ट्रेंड में रहती हैं और ये किसी भी कामकाजी महिला की पहली पसंद होती है। इसे इंडियन और वेस्टर्न वेयर के साथ आराम से कैरी किया जा सकता है। अगर आप पार्टी में कुछ हैवी पहन रही हैं तो इसके साथ कोल्हापुरी भी हैवी कैरी करें।

गोल्ड किटन हील्स-

आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि एथनिक वेयर में एंटीक गोल्ड ज्यादातर इस्तेमाल किया जाता है। इस कलर के फुटवेयर्स आसानी से कई ड्रेसेज़ पर मैच हो जाते हैं। इन दिनों ये नीट हील्स में पसंद किए जा रहे हैं। कंफर्टनेस की वजह से ये हर उम्र की महिलाओं की पहली पसंद भी बने हुए हैं।

मोजरी-

अगर आप चूड़ीदार से ज़्यादा सलवार पहनना पसंद करती हैं तो हमारी सलाह है कि आप कोल्हापुरी की जगह एक बार मोजरी या जूती पहनें, ये आपको ज़रूर पसंद आएंगे। एम्ब्रोइडरी के साथ रंगीन मोजरी किसी भी रंग की सलवार के साथ अच्छी लगती हैं। हालांकि एक बात जो सबसे महत्वपूर्ण है वो ये कि मोजरी अधिक पहनने से कभी-कभी पैरों में छाले भी पड़ जाते हैं लेकिन इस बात का खास तौर पर ध्यान रखें कि जब भी आप मोजरी खरीदें तो कुशन वाली ही खरीदें। ये खूबसूरत होने के साथ-साथ आरामदायक भी होती हैं। इसे पहनने से न ही आपके पैर दुखेंगे और न ही छाले पड़ेंगे।

जूतियां-

कॉलेज गोइंग हो या ऑफिस गोइंग काफी समय से जूतियां महिलाओं और किशोरियों की पसंद बनी हुई हैं। अगर आप पटियाला या सलवार पहनने वाली हैं तो उसके साथ जूतियां कैरी करें। चूड़ीदार से ज़्यादा ये पटियाला पर अच्छी लगती है। आप चाहे तो इन्हें जीन्स के साथ भी कैरी कर सकती हैं। आजकल तो मार्केट में कोई रंगों की जूतियां उपलब्ध हैं जो खासा पसंद भी की जा रही हैं।  

गोल्ड स्लिप शूज़-

कॉलेज गर्ल्स के बीच ये काफी डिमांडिंग हैं जिन्हें अब ब्राइड्स भी कैरी कर रही हैं। फ्लैट बेकलेस लोफर, बैली और शूज में गर्ल्स इन्हें जींस के साथ भी पहन रही हैं। वहीं महिलाएं ऐसे गोल्ड स्लिप हाई हील फुटवियर्स पसंद कर रही हैं जिनकी फ्रंट स्ट्रेप पर डायमंड या स्टोन का हैवी वर्क हो। बरसात के दिनों में ये आरामदायक होने के साथ स्टाइलिश भी लगते हैं।

टैन कलर ब्लॉक हील्स-

बात अगर फुटवेयर्स की हो रही है तो टैन कलर ब्लॉक हील्स को कैसे भूल सकते हैं। फुटवेयर्स में ब्लॉक हील्स भी ट्रेडिशनल लुक के लिए परफेक्ट हैं। ये हर तरह के आउटफिट पर पहने जा रहे हैं। फेस्टिव वेयर के साथ ही फॉर्मल लुक के लिए ऑफिस वियर में भी इन्हें मैच कर इन दिनों पहना जा रहा है।

वेजेस-

वजेस आपके लुक में चार चांद लगा देगा। आप इन्हें सूट, साड़ी, कुर्ती या जीन्स किसी के साथ भी पहन सकती हैं। आजकल के फैशन ट्रेड को देखते हुए वेजेस की डिमांड काफी है। ये लाइट वेटेड होने के साथ आपके पैरों के लिए आरामदायक भी होते हैं। इन्हीं किसी भी मौसम में पहना जा सकता है।  

स्टिलेटोज़-

अगर आप सोचती हैं कि स्टिलेटोज़ सिर्फ वेस्टर्न कपड़ों के साथ अच्छे लगते हैं तो एक बार और सोच लीजिए, क्योंकि अब तक आप गलत सोचती थी। स्टिलेटोज़ को आप अपने एथनिक कपड़ों के साथ भी पहन सकती हैं और साड़ी के साथ तो ये बेहद खूबसूरत लगते हैं।

बैलेरीना-

ये बिल्कुल भी ज़रूरी नहीं है कि इंडियन वेयर के साथ हील्स ही पहनें। अगर आपकी हाइट अच्छी है तो फ्लैट सैंडिल भी इंडियन वेयर के साथ शानदार लगते हैं। इसके लिए स्टाइलिश बैलेरीना ट्राई करें। ये बैलेरीना आपके लुक को और भी मनमोहक बना देंगे। लेकिन यदि आपकी हाइट कम है तो कोशिश करें कि हाई हील्स ही पहनें।

 

ये भी पढ़ें

DIY: पुरानी शर्ट से ऐसे बनाएं बच्चों के लिए डिजाइनर ड्रेस

परफेक्ट वार्डरोब के लिए रखें ये चीज़ें

स्टाइल ऑफ फ्यूज़न…

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।