Men’s Fashion Tips: लड़के कैजुअल और सूट के साथ तो मैचिंग फुटवियर का सही ढंग से चुनाव कर लेते हैं। हालांकि जब बात पारंपरिक परिधान कुर्ता और पजामा की आती है तो कई लड़के इस बात के लिए हमेशा कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर इस आउटफिट के साथ किस तरह के फुटवियर को कैरी किया जाए। इसके साथ मैचिंग फुटवियर आपके खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं लेकिन अगर वहीं आपने गलत फुटवियर का चुनाव कर लिा है तो ये आपके पूरे लुक को खराब कर सकता है। कुर्ता पजामा एक एथनिक ऑउटफिट है, जिसके साथ आप हमेशा ही अच्छे लगते हैं। लेकिन अगर आप कंफ्यूज हैं कि कुर्ता पजामा के साथ कौन सा फुटवियर बेहतर रहेगा। तो आइए नज़र डालते हैं इन अलग-अलग तरह के फुटवियर पर जिन्हें आप कुर्ता पजामा के साथ किसी भी फंक्शन या त्योहार में पहन सकते हैं।
चमड़े के आकर्षक सैंडल

एक आकर्षक बदलाव के लिए आप चमड़े के सैंडल को बढ़िया ऑप्शन के तौर पर चुन सकते हैं। कुर्ता पायजामा के साथ पहनने पर हमेशा आपके लुक की लोग तारीफ करेंगे। ये आराम से आपको बाजार में मिल जाएंगे। इसके अलावा इसे ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। अगर आप हरा हरा या लाल पजामा कैरी कर रहे हैं तो भूरे रंग के फुटवियर के लिए जाएं, क्योंकि यह इस रंग के कुर्ते के साथ अच्छी तरह से मेल खाता है। अगर आप डांस के शौकीन हैं तो इसे पहनकर आप शादियों में बिना इस फिक्र के नाच सकते हैं कि कहीं आपका फुटवियर धोखा न दे दे। क्योंकि ये आरामदायक होने के अलावा मजबूत और टिकाऊ भी होते हैं।
स्लीक लोफर्स

यदि आप कुछ आरामदायक और सुरक्षित विकल्प के साथ जाना चाहते हैं। तो आप अपने कुर्ते- पायजामे लोफर्स की एक अच्छी जोड़ी खरीद सकते हैं। क्योंकि इस फुटवियर को आप भविष्य में किसी भी तरह की पार्टियों और फेस्टिवल में भी कैरी कर सकते हैं। ये पारंपरिक परिधानों के साथ काफी अच्छी लगती है। ये हर तरीके के कार्यक्रम के लिए परफेक्ट लगते हैंं।
ब्राउन जूती
कुर्ते के साथ जब जूती की बात आती है तो इस रंग की जूती की जोड़ी निश्चित रूप से एक शानदार विकल्प हो सकती है। इसे किसी भी तरीके के ट्रेडिशनल वियर के साथ बिना सोचे समझे कैरी किया जा सकता है। ये आराम देने के साथ ही बेहद स्टाइलिश लुक देने में सहायता भी करते हैं। इसे पहनकर आप आकर्षक और सबसे अलग भी दिखेंगे।
पहनें काले बूट

कुर्ता पायजामा के साथ काले रंग के स्टाइलिश बूट पहनना एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। आप आम तौर पर इन हील्स वाले भारी जूतों को इंडो वेस्टर्न पोशाक के साथ जोड़ सकते हैं। ये आपके पुरे लुक में बदलने में आपकी मदद करेंगे और जो भी आपको देखेगा वो केवल तारीफ ही करेगा।
कोल्हापुरी चप्पल
अगर आप गर्मियों में कुर्ता पजामा पहन रहे हैं तो इस मौसम में कोल्हापुरी चप्पलें पहनने में काफी आरामदायक होती हैं और किसी भी फंक्शन के लिए एक बेस्ट विकल्प हो सकती हैं। ये चप्पलें, पीेले, लाल और नारंगी कुर्ता पायजामा के साथ बहुत अच्छी दिखाई देती हैं।
