धनु
आपकी राशि का स्वामी गुरु है, ऐसे में ज़ाहिर है कि पीला रंग आपके लिए बेहद शुभ है। पीले वस्त्र, पीला भोजन व केले या पीपल की जड़ से आपका कल्याण संभव है।
 
मकर
कलयुग के न्यायाधीश यानि शनि मकर राशि के स्वामी हैं। अपने स्वामी को खुश करने के लिए नीले रंग के वस्त्र व शनि मूल की जड़ को अपनाएं।
 
कुंभ
आपकी राशि के स्वामी भी शनि महाराज ही हैं। शनि को प्रसन्न करने के लिए आप ब्लू को विभिन्न तरीके से अपना सकती हैं।
 
मीन
सभी देवों के देव गुरु यानि बृहस्पति ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। मस्टर्ड, लेमन जैसे मिलते जुलते येलो शेड से आप अपने भाग्य को चमका सकती हैं। 
 
कन्या
आपकी राशि का स्वामी भी बुध है, ऐसे में आप कोशिश करें कि बुधवार को अधिकतर हरे रंग के कपड़े पहनें। लुक बोरिंग न हो, इसके लिए आप ग्रीन फैमिली के विभिन्न शेड्स जैसे सी-ग्रीन व पिकॉक ग्रीन पहनें।
 
वृषभ
इस राशि का स्वामी शुक्र है, जो विलासिता व सुख-साधनों का ग्रह माना जाता है। वैभव के इस स्वामी को खुश करने के लिए आप सिल्की शाइनी वाइट कलर के कपड़े और बाजू पर गुलर या मंजिका की जड़ पहन सकते हैं।
 
मेष
इस राशि के जातक अपने भाग्य को चमकाने के लिए रेड या ऑरेंज शेड के कपड़ों का चयन कर सकती हैं। और भी ज़्यादा असर के लिए आप इस कलर से मिलते-जुलते ऑउटफिट्स को मंगलवार के दिन पहन सकती हैं।
 
कर्क
चंचल व सुंदर चंद्र इस राशि के स्वामी हैं। चंद्र केमन को मोहने के लिए आप दूधिया सफेद रंग के कपड़े पहन सकती हैं।
 
मिथुन
नेतृत्व का कारक यानि बुध ग्रह मिथुन राशि का स्वामी होता है। बुध को खुश
करने के लिए आप हरे वस्त्र पहन सकती हैं।
 
वृश्चिक 
राशि का स्वामी मंगल है तो अपने जीवन में मंगल ही मंगल के लिए आप ऑरेंज कलर के कपड़े पहनें। बोल्ड लुक के लिए नियॉन ऑरेंज भी चुन सकती हैं। 
 
सिंह
तेजस्वी सूर्य सिंह राशि के स्वामी होते हैं। सूर्य जैसे तेजस को प्राप्त करने के लिए आप रूबी यानि मैरून कलर के ऑउटफिट को अपना सकती हैं। तो देर किस बात की, इस कलर को किसी भी तरीके से अपनाएं और हो जाएं स्टाइलिश व लकी।
तुला
तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है, ऐसे में सफेद रंग से मिलते,जुलते ऑउटफिट्स पहन सकती हैं। वैसे शुक्र को खुश करने के लिए आप एक्सेसरीज में डॉयमंड भी अपना सकती है