सावन की पूॢणमा को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। जैसा की हम सब जानते हैं कि हर रंग का एक महत्व होता है और सही रंग का प्रयोग जीवन में खुशहाली, वृद्धि, प्रगति और शांति लाता है। उसी तरह से हर रंग से एक अक्षर भी जुड़ा होता है, जिसका प्रयोग जीवन में खुशहाली लाता है।
भाई की प्रगति के लिए करें सही रंग की राखी का चुनाव
तो इस बार आप अपने भाई के नाम अक्षर द्वारा सही रंग की राखी का चुनाव करें और लाएं उसके जीवन में समृद्धि, स्वास्थ, गतिशीलता, खुशहाली और प्रगति।
नाम अक्षर- AIJQY
अगर आपके भाई का नाम इन अक्षरों से शुरू होता है तो उनके लिए लकी रंग होगा पीला। पीला रंग प्रकाश का रंग है यह आपके भाई के जीवन में उमंग, प्रसन्नता और विकास लाएगा। धन में भी वृद्धि होगी।
नाम अक्षर- BKR
हल्के हरे रंग की राखी अगर भाई को कलाई में बांधेगी तो आपके आपसी संबंधों में मधुरता व प्रेम बढ़ेगा। भाग्य में वृद्धि होगी और मन में शीतलता रहेगी। यह रंग व्यापार में भी वृद्धि लाएगा।
नाम अक्षर- CGLS
इन अक्षरों के जातकों के लिए ओरेंज या गुलाबी रंग बेस्ट होता है। तो इस वर्ष इस रंग की राखी खरीद कर आप बढ़ाएं अपने भाई की किस्मत। यह रंग सूचक है बुद्धि और बल का। इसके प्रयोग से जीवन के तनाव और परेशानियां कम होती है। घर में प्रेम का माहौल रहता है।
नाम अक्षर- DMT
नीले रंग की राखी आपके भाई की किस्मत को चमका देगी। उसके जीवन में शांति, संतोष, बढ़ेगा क्रोध कम होगा शरीर में स्फूर्ति आएगी। अगर कहीं दर्द होता है तो वह भी इस रंग के उपयोग से कम होगा।
नाम अक्षर- EHNX
सिल्वर या ग्रे कलर इन नाम अक्षर वाले जातकों के लिए लकी होता है। यह जीवन में विलासता और धन की वृद्धि करता है। व्यक्ति का समाज में सम्मान बढ़ता है। इस वर्ष इस रंग की राखी बांध कर आप अपने भाई के सपने पूरे करने में अपना सहयोग दे सकती हैं।
नाम अक्षर- UVW
राखी के पावन दिन लाल या हरे रंग की राखी आपके भाई की महत्वकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करेगी, जीवन में सौभाग्य लाएगी और कार्य में फोकस भी बढ़ेगा।
नाम अक्षर- OZ
अपने भाई के जीवन में माधुर्य, खुशहाली, ऊर्जा, आरोग्य, शांति, सकून लाने के लिए बहनें हल्के पीले या गोल्डन रंग की राखी अपने भाई की कलाई में बांधें।
नाम अक्षर- FP
इस नाम अक्षर के जातकों के लिए लकी कलर है। डार्क ग्रीन या नीला। यह रंग हमारे जीवन में सकारात्मकता का संचार करता है। इस रंग की राखी भाई के साथ रिश्तों में स्नेह, विश्वास बढ़ाता है और गुडलक लाती है।
यह भी पढ़ें –स्टाइलिश एंड ट्रेंडी फैशन
