गृहलक्ष्मी दोपहर एक ऐसा इवेंट है जिसके जरिये महिलाओं को अपनी व्यस्त जिंदगी से कुछ हसीन पल चुराकर उन्हें भरपूर जीने का मौका मिलता है | ऐसा ही कुछ इस बार हुआ जब गृहलक्ष्मी दोपहर जा पहुंचा लुधियाना के ‘गायत्री लेडीज क्लब’ में जहाँ पर मौजूद महिला मेंबर्स का उत्साह देखते ही बन रहा था | यहां ‘गायत्री लेडीज क्लब’ की महिलाओं ने फन एक्टिविटीज और गेम्स में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और गृहलक्ष्मी दोपहर को किया खूब एन्जॉय। 

 

 
 
                              स्वच्छ भारत की शपथ
गृहलक्ष्मी दोपहर में कार्यक्रम की शुरूआत स्वच्छ भारत की शपथ के साथ हुई। महिलाओं ने शपथ ली कि वे केवल अपने घर की ही साफ सफाई नहीं बल्कि आस-पास की जगह और शहर को भी साफ रखने में अपना सहयोग करेंगी और साथ ही लोगो को भी स्वच्छ भारत के लिए प्रोत्साहित करेंगी। इसके अलावा बच्चों को भी वातावरण के महत्व के बारे में बताएंगी और उसे स्वच्छ रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने में भी प्रोत्साहित करेंगी।

 

 
          ‘गायत्री लेडीज क्लब’ की महिलाओं को नवाज़ा गया टाइटल से
गृहलक्ष्मी दोपहर द्वारा महिलाओं को कई टाइटल्स से नवाज़ा गया था। जहां बंपर प्राइज मिस रेखा गोयल को मिला। तो वहीं मिस चटर पटर का टाइटल मोनिका गोयल को दिया गया। इसके अलावा मिस चुप चाप का खिताब सुनम गर्ग ने जीता। मिस करलफुल का ख़िताब नेहा को दिया गया | उम्र को मात देकर मिस ग्रेसफुली ओल्ड का टाइटल मिला नीना बसन को। 

 

                                रैंप पर बिखेरा जलवा
जब क्लब की मेंबर्स रैंप पर उतरी तो उनमें गजब का कॉन्फिडेंस देखने को मिला। हर महिला अलग अंदाज़ में ही रैंप वॉक करती नज़र आईं। उनका स्टाइल और कॉन्फिंडेस देखते ही बन रहा था। लेकिन जजेस को सबसे ज्यादा प्रभवित करके ‘गृहलक्ष्मी बैसाखी क्वीन’ बनी रतिका मैनी और फर्स्ट रनरअप रहीं वनीता त्रिहान । इस बार हमारे ब्रांड पार्टनर्स ‘फेम क्रीम ब्लीच’ और मेकओवर पार्टनर ‘ग्लैमबॉयंट’ रहें।