जब अपने चौथे सीजन में पंचकूला लेडीज क्लब के बीच पहुंचा गृहलक्ष्मी दोपहर तो महिलाओं का उत्साह हर बात में दिख रहा था। चाहे फोटो बूथ हो, या फिर गेम्स क सेशन, उन्होंने हर एक्टिविटी खूब एंजॉय की। इस मौक पर महिलाओं ने रैम्प वॉक करके, गेम्स खेलकर और तरह-तरह के टाइटल्स जीतकर खुद को खास महसूस किया। बता दें, पंचकूला में गृहलक्ष्मी दोपहर का मुख्य आकर्षण महिला दिवस का सेलिब्रेशन रहा। साथ ही ‘औरा’ ज्वैलरी ब्रांड ने महिलाओं के साथ जो एक्टिविटी की उसमें भी महिलाओं ने जीते गिफ्ट हैम्पर्स। साथ ही पिडीलाइट की एक्सपर्ट ने अपना हुनर भी लोगों को दिखाया।
पंजकूला लेडीज़ क्लब- एक परिचय
क्लब की प्रेजीडेंट श्रीमती श्रद्धा कठपालिया ने क्लब के बारे में बताया कि इस क्लब की शुरूआत दिसंबर 2009 में हुई थी और ये एक इंटरटेनमेंट सोशल क्लब है। क्लब में लगभग 447 सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि हमारे क्लब की स्थापना का उद्देश्य ही मनोरंजन है और गृहलक्ष्मी दोपहर के साथ ये मनोरंजन दोगुना हो गया है।

महिलाओं ने ली स्वच्छता शपथ
पंडकूला में गृहलक्ष्मी दोपहर के दौरान महिलाओं ने न सिर्फ अपने आसपास और एरिया को साफ रखने की शपथ ली बल्कि उन्होंने ये शपथ भी ली कि वो अपने साथ -साथ 100 और लोगों को ये स्वच्छता का शपथ दिलवाएंगी।

फेविक्रिल ने दी क्रिएटिव क्लास
गृहलक्ष्मी दोपहर पंचकूला लेडीज़ क्लब में उपस्थित ब्रांड पार्टनर पिडिलाइट फेविक्रिल की तरफ से आई एक्सपर्ट टीचर ने महिलाओं को सिखाया कि कैसे किसी फ्लेन कपड़े को शिबोरी प्रिंट से आकर्षक बनाया जा सकता है।

औरा की एक्टिविटी में महिलाओं ने जीते इनाम
गृहलक्ष्मी दोपहर के ब्रांड पार्टनर औरा से आए एक्सपर्ट्स ने महिलाओं के कई क्वेरीज़ का जवाब दिया और ज्वेलरी केयर टिप्स भी बताए। जब औरा ने महिलाओं के साथ क्विज़ राउंड शुरू किया तो लेडीज़ ने इस क्विज़ में खूब बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया औरजीते औरा की ओर से कई गिफ्ट हैम्पर्स।

इन्होंने जीता टाइटल और लकी डिप्स
मिस सुनीता नैन बनी अर्ली बोर्ड, जबकि मिस अल्का आनंद ने जीता मिस ब्यूटीफुल स्माइल का टाइटल। मिसेज विनीता अत्री बनी मिस 100 प्रतिशत इंडियन वुमन और श्रीमती सुदेश पुरी को मिला ओल्ड इज गोल्ड का टाइटल। सबसे लकी रही मिस नीलम सोही जिन्होंने जीता बम्पर प्राइज।

जब रैम्प पर महिलाओं ने बिखेरा जलवा
गृहलक्ष्मी क्वीन बनने के लिए जब पंचकूला लेडीज़ क्लब की महिलाएं जब एक-एक कर रैम्प पर उतरी तो उनका कॉन्फिडेंस और ड्रेसिंग सेन्स, दोनों ही देखना अपने आप में बेहतरीन अनुभव था।

डॉ. शिवानी वर्मा बनी गृहलक्ष्मी क्वीन जबकि प्रीति गुप्ता को मिला रनरअप का खिताब।
