The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
कार्यक्रम की शुरूआत हमेशा की तरह स्वच्छता शपथ से हुई और सभी क्लब मेम्बर्स ने पूरे मन से अपने आसपास और शहर को स्वच्छ बनाने के लिए शपथ लिया।
महिलाओं ने गेम्स का भी जमकर उठाया आनंद
इलाहाबाद लेडीज़ क्लब की महिलाओं ने एंकर के गेम्स में भी खूब उत्साह दिखाया और पूरे जोश के साथ जमकर गेम्स में भाग लिया। गेम्स के दौरान भाग ले रही महिला मंजू अरोड़ा ने कहा कि गृहलक्ष्मी पत्रिका को लंबे समय से पढ़ती आई हैं और इसके साथ वो गहरा जुड़ाव महसूस करती हैं।
लाजवाब रहा शेफ का हेल्दी सलाद रेसिपी
होटल मिलन पैलेस के एक्ज़ेक्यूटिव शेफ कशीरोदा मोहापात्रा ने महिलाओं को वॉशिंगटन एप्पल वॉलनट क्रीमी सलाद बनाना सिखाया।
ये हैं इलाहाबाद लेडीज़ क्लब की समर क्वीन
घर और बाहर के साथ अगर एक महिला खुद को भी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ मैनेज कर ले और रैम्प पर चलते हुए जजों का दिल जीत ले तो उसे बनाया जाता है गृहलक्ष्मी समर क्वीन। इस बार गृहलक्ष्मी दोपहर के दौरान रैम्प पर चलने वाली 20 प्रतिभागियों में से तीन प्रतिभागियों को चुनकर बनाया गया इलाहाबाद लेडीज़ क्लब जिसमें ममता और रेणु कत्याल बनी फर्स्ट और सेकंड रनरअप जबकि दिक्षा अरोड़ा बनी गृहलक्ष्मी समर क्वीन।
इन्होंने जीता टाइटल्स
कार्यक्रम में सबसे पहले पहुंचने वाली किरण शुक्ला बनी मिस अर्ली बर्ड जबकि कुमकुम रस्तोगी बनी मिस चुपचाप, जुगनु गुप्ता बनी मिस चटर पटर और मिस फिट एंड इक्टिव बनी प्रीति सूरी।
इनकी लगी लॉटरी, जीता लकी डिप
गृहलक्ष्मी दोपहर के दौरान सभी एक्टिविटीज़ के बीच-बीच में सभी महिलाओं के नाम की पर्ची से तीन लकी डिप विजेता निकाले जाते हैं। इलाहाबाद लेडीज़ क्लब में शालिनी गुप्ता, कंचन, अनुपुर्णा ने जीता लकी डिप प्राइज़। तीन लकी डिप के अलावा एक बम्पर प्राइज़ भी निकाला जाता है और इलाहाबाद लेडीज़ क्लब में ये ईनाम सुषमा ने जीता।
इस क्लब की प्रेसीडेंट हैं मिसेज पूनम गुलाटी, क्लब की सेक्रेटरी हैं मिसेज वर्षा अग्रवाल, टेज़रार हैं ऋचा अग्रवाल। गृहलक्ष्मी दोपहर के दौरान मुख्य अतिथि स्तुति अग्रवाल ने खूब एंजॉय किया।