महिलाओं को अधिकतर रेड लिपस्टिक ज्यादा पसंद होती है। आज मार्केट में कई ब्रांड्स की लिपस्टिक मौजूद हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी शुरूआत कर और कहां से शुरू हुई। अगर नहीं तो आज आपको हम बताएंगे कि दुनिया में इस मेकअप ट्रेंड की शुरुआत कब और कैसे हुई? 

कीमती रत्नों को पीसकर सजाया जात था होठों को:

खबरों की मानें तो इसकी शुरूआत करीब 5000 साल पहले शुरू हुई थी। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार सुमेरिन आदमी और औरतें कीमती रत्नों को पीसकर उसका इस्तेमाल होठों को सजाने के लिए करते थे। वहीं इजिप्ट की किल्योपेट्रा कीड़ों को मारकर अपने होठों को लाल रंग से सजाने का काम करती थीं। वहीं इंडस वैली सिविलाइजेशन की औरतें गेरू का इस्तेमाल लिपस्टिक के तौर पर करती थीं। बता दें कि उस दौर में केवल शक्तिशाली और धनवान मिस्री औरतें ही लिपस्टिक का इस्तेमाल हर रोज करती थीं। 

 

लिपस्टिक लगाना होता था ओरल सेक्स का संकेत:
इसको लेकर कई रोचक बातें भी मशहूर हैं। कहा जाता है कि मिस्र में औरतों का लिपस्टिक लगाना ओरल सेक्स का संकेत समझा जाता था। वहीं इजिप्ट की वेश्याएं अपने सेक्स पार्टनर को रिझाने के लिए लिपस्टिक का प्रयोग करती थी। 19वीं शताब्दी के अंत तक, एक फ्रांसीसी कॉस्मेटिक कंपनी गुएरलेन ने लिपस्टिक का निर्माण करना शुरू कर दिया था। पहली व्यावसायिक लिपस्टिक का आविष्कार 1884 में हुआ था। इस लिपस्टिक को फ्रांस के पेरिस में इत्र निर्माताओं द्वारा तैयार किया गया था। इसके अलावा सबसे अधिक समय तक टिकने वाली पहली लिपस्टिक की खोज 1950 में की गई थी।