Lipstick Shades: ब्लैक कलर सभी लड़कियों का पसंदीदा होता है. सभी के वार्डरोब में इस कलर की ड्रेस जरूर मिलती है अक्सर महिलाओं में ब्लैक आउटफिट के साथ किए जाने वाले मेकअप को लेकर कन्फ्यूजन रहता है. यह डिसाइड करने में परेशानी होती है कि किस रंग की लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जाए जो ब्लैक रंग के साथ जमेगी और कौन सा आईशेड अच्छा लगेगा. आज हम आप की उलझन दूर कर देते हैं और आपको कुछ ऐसे शेड्स के बारे में बताते हैं जिन्हें आप ब्लैक आउटफिट के साथ ट्राय कर सकती हैं जिससे आपकी खूबसूरती और भी बढ़ जाएगी.
ब्लैक एक गहरा रंग है इसके साथ आप सही शेड का इस्तेमाल नहीं करेंगी तो आपका लुक खराब हो सकता है इसलिए सोच समझकर शेड का चुनाव करें. इसके साथ आप चमकीले रंग चुन सकती है वहीं अगर थोड़ा वैंपी लुक चाहती हैं तो डार्क शेड का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.
फ्यूशिया पिंक

गुलाबी रंग का यह सैड ब्लैक रंग के आउटफिट पर लगाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. ड्रेस के साथ कंट्रास करने के साथ-साथ यह लुक को ग्लैमअप भी करेगा. किसी पार्टी में जाने के लिए अगर आप ब्लैक आउटफिट का चुनाव कर रही हैं तो यह शेड उसके साथ जमेगा साथ ही अगर आप डे टाइम में ब्लैक आउटफिट पहन रही हैं तो लिपस्टिक का यह शेड आपको गॉर्जियस लुक देगा.
डीप प्लम लिपस्टिक

अगर आपकी स्किन का कलर फेयर है तो आप किसी भी डार्कशेड का इस्तेमाल कर सकती हैं।लेकिन आप अगर डीप प्लम रंग की लिपस्टिक लगाएंगे तो ब्लैक आउटफिट के साथ यह बहुत ही कमाल का लुक देगी. यह रंग थोड़ा गहरा होता है इसलिए गोरी त्वचा वालों पर यह और भी निखर कर सामने आएगा लेकिन इस रंग का चुनाव करते वक्त अपने मेकअप पर जरूर ध्यान दें आप चाहे तो इस शेड को फॉल मेकअप के साथ लगा सकती है यह आपके ब्लैक आउटफिट में जान फूंक देगा.
ऑरेंज लिपस्टिक

लिपस्टिक का यह शेड देखने में काफी खूबसूरत लगता है. ऑरेंज होने की वजह से यह महिलाओं को कम पसंद आता है. वहीं यह शेड हर कलर की ड्रेस के साथ मैच भी नहीं करता है इसलिए अधिकतर महिलाएं इसे लगाने से कतराती है. लेकिन अगर आप ब्लैक रंग का कोई आउटफिट पहन रही है तो ऑरेंज कलर के लिपस्टिक उस पर बेशक अच्छी लगेगी. अगर आप ब्लैक कलर की कोई भी ड्रेस लहंगा, साड़ी या वेस्टर्न आउटफिट पहन रही है तो यह रंग उसके साथ परफेक्टली मैच करेगा. साथ ही दिन हो या रात आप किसी भी वक्त लिपस्टिक का ये शेड लगा सकती हैं. ऑरेंज कलर की लिपस्टिक के भी कई शेड बाजार में मिलते हैं आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से रंग का चुनाव कर सकती हैं.
टोमेटो रेड

यह एक ऐसा रंग है जो गोरी स्क्रीन के लोगों को और भी गोरा दिखा सकता है. यह ऐसा रंग है जिसे लगाने से चेहरे का निखार खुलकर सामने आता है. किसी भी ब्लैक आउटफिट के साथ यह रंग खूब जमेगा. अगर आप किसी वेडिंग में जा रहे हैं तो यह शेड आपको क्लासी लुक देगा. बाजार में रेड कलर की लिपस्टिक के कई सारे शेड्स मिलते हैं आप अपनी स्किन के कलर के हिसाब से इनका चुनाव कर सकती हैं.
ब्लू अंडरटोन विदरेड लिपस्टिक

ब्लैक रंग के आउटफिट के साथ ब्लू अंडरटोन विद रेड लिपस्टिक भी अच्छी लगेगी. यह कलर क्लासी और सेक्सी लुक देता है. रेड लिपस्टिक को ब्लू अंडरटोन के साथ नहीं लगाना चाहती हैं तो रानी कलर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं. रानी कलर में भी कई तरह के ऑप्शन मौजूद हैं जिनमें डार्क लाइफ और मीडियम शेड मिल जाएंगे.
ब्लैक आउटफिट के साथ ब्लू अंडरटोन विद रेड लिपस्टिक, टोमेटो रेड, ऑरेंज लिपस्टिक, डीप प्लम लिपस्टिक, फ्यूशिया पिंक जैसे रंगों के साथ डार्क मैट लिपस्टिक का उपयोग कर सकती हैं. इस तरह के रंग लुक को अच्छा बनाते हैं तो अगर आप भी किसी ब्लैक आउटफिट को पहनने जा रही हैं और आपको कंफ्यूजन है कि किस तरह के लिपस्टिक के शेड का इस्तेमाल करना चाहिए तो आप इनमें से कोई सा भी रंग अपने लिए अपनी स्किन टोन के अनुसार चुन सकती हैं.
