हम अपने घर को सजाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं चीजों में पेंटिंग्स और तस्वीरें भी शामिल हैं। हम कई तरह की तस्वीरें घर में लगाते हैं। हालांकि, इसे लगाने के पीछे सिर्फ घर की सजावट का ध्यान रखते हैं। मगर आप इन्हीं तस्वीरों को वास्तु के हिसाब से लगाए, तो इनका लाभ मिलेगा। आइये आपको बताएं घर में कौन सी तस्वीर कहां लगाएं।
मुख्य द्वार पर लगाएं ये चित्र
आपके घर का मुख्य द्वार वास्तुशास्त्र के सिद्धांतों के अनुसार छोटा हो या बड़ा, तो उसके इर्द-गिर्द बेल बूटे इस तरह से लगाने चाहिए कि वह बड़ा दिखाई दे सके। माना जाता है कि इससे मुख्यद्वार से जुड़ा वास्तु दोष दूर हो जाता है। कई बार कम जगह होने की वजह से शौचालय ऐसी जगह बनवाना पड़ता है, जो वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं होता है। अगर आपके घर में ईशान कोण या फिर उसकी दिशा में शौचालय स्थित है, तो उसके बाहर शिकार करते हुए शेर का चित्र लगाएं। क्योंकि वास्तुशास्त्र के अनुसार ईशान कोण और इसकी दिशा में शौचालय होना सही नहीं है। इस चित्र को लगाने से यह वास्तु दोष दूर किया जा सकता है।
दक्षिणमुखी घर के लिए ऐसा करें
माना जाता है कि दक्षिणमुखी मकान शुभ नहीं होते हैं। मगर वास्तु में कुछ बदलाव करके इस दोष को दूर किया जा सकता है। इसके लिए स्वर्ण पॉलिश युक्त नवग्रह यंत्र मुख्य द्वार के पास स्थापित करें। साथ ही द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक चिह्न बनाएं। वास्तु के जानकारों के मुताबिक, ऐसा करने से घर का यह वास्तु दोष दूर हो जाता है।
बेडरूम और किचन में रखें इसका ध्यान
बेडरूम और किचन दोनों ही घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान होते हैं। एक जगह हम आराम करते हैं, तो दूसरी जगह अन्नपूर्णा का वास होता है। ऐसे में इनका विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि आपके घर में बेडरूम अग्नि कोण में है, तो घर की पूर्व मध्य दीवार पर शांत समुद्र का चित्र लगाना अच्छा होता है। वहीं, अगर रसोई अग्नेय कोण में नहीं है, तो आपको यज्ञ करते हुए ऋषि और विप्रजनों की फोटो लगानी चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार रसोई में माता अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाना भी शुभ होता है। मगर जिन लोगों के घर रसोई में मांसाहार पकाया जाता है, वहां रसोई में महाविद्या माता छिन्नमस्ता की फोटो लगाना शुभ होता है।
ये भी पढ़ें –
करियर में चाहते हैं तरक्की, तो ऐसा रखें वर्कप्लेस का वास्तु
रसोई से निकलता है तरक्की का रास्ता, जानें कैसा होना चाहिए किचन
घर के मंदिर से तुरंत हटाए ये चीजें, वरना नेगेटिव एनर्जी नहीं होगी दूर
आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
