अपना घर हर किसी का सपना होता है। हर कोई चाहता है कि वो अपने घर को अच्छा बनाकर रखे। वास्तु हो या सजावट, उसमें कोई कमी न रह जाए, क्योंकि घर की खुशहाली और सुख-समृद्धि में घर के वास्तु का बहुत महत्व होता है। हालांकि, काफी कोशिश करने के बावजूद घर में कुछ वास्तु दोष रह ही जाते हैं। इन नियमों का पालन करने आपका बैडलक, गुडलक बन जाएगा। आइये आपको इनके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

 
फूल और गंगाजल
 

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कभी भी सूखे फूल नहीं रखने चाहिए, क्योंकि सूखे फूल नकारात्मकता लाते हैं। हमेशा पुराने फूलों को हटाकर और ताजा फूलों से ही पूजा करें। सूखे फूलों को जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। वास्तु के विद्वान बताते हैं कि पूजा के दौरान मंदिर में रखे गए गंगाजल को पूजा के बाद पूरे घर में छिड़कें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और सुख-समृद्धि के दरवाजे खुलते हैं। 

गाय को रोटी, सूर्य को जल

मान्यता है कि गाय और कुत्ते के लिए घर से रोटी निकालना शुभ रहता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि रोटी बनाते समय पहली रोटी गाय के लिए और आखिरी रोटी कुत्ते के लिए जरूर निकालें। माना जाता है कि इससे वास्तु दोष का दुष्प्रभाव कम होता है। इसके अलावा घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए रोज सुबह तांबे के बर्तन से सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए। कहा जाता है कि इससे घर में समृद्धि आती है।

भोजन बनाने और करने की दिशा

रसोई में भोजन बनाने की दिशा और परिवार के सदस्यों के भोजन करने की दिशा, ये दोनों घर की तरक्की के लिए महत्वपूर्ण हैं। जानकारों का मानना है कि घर में सुख-शांति बनाए रखने और रोगों से बचे रहने के लिए उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके खाना बनाना सबसे अच्छा होता है। इसके अलावा वास्तुशास्त्र के अनुसार, कभी भी बिस्तर पर या फिर बेडरूम में खाना नहीं खाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। बताया जाता है कि भोजन हमेशा रसोई में ही करना चाहिए। इसके अलावा सोने की दिशा का ध्यान रखकर भी आप तरक्की के रास्ते पर बढ़ सकते हैं। दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सोना बेहतर माना गया है। ऐसी स्थ‍िति में स्वाभाविक तौर पर पैर उत्तर दिशा में रहेगा। शास्त्रों और मान्यताओं के अनुसार, इस तरह सोना स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि के लिए सबसे उपयुक्त है।

ये भी पढ़ें- 

वास्तु के अनुसार ऐसा होना चाहिए आपके सोने का तरीका

घर में सुख-शांति चाहिए तो भूल कर भी न करें ये काम

हर किसी को पढ़ने चाहिए ‘गाय’ से जुड़े ये तथ्य

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।