Overview: विटामिन ई की कमी को दूर करने में कुछ फल नेचुरल तरीके से असरदार साबित हो सकते हैं
शरीर में विटामिन ई की कमी होने पर त्वचा रूखी पड़ना, बालों का कमजोर होना और इम्यूनिटी कमज़ोर होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में एवोकाडो, कीवी, आम, पपीता और अनार जैसे फल डाइट में शामिल करना फायदेमंद माना जाता है। ये फल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और त्वचा व बालों की सेहत को बेहतर बनाते हैं।
Vitamin E Rich Fruits: हमारे शरीर को ठीक ढंग से काम करने के लिए प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और कैल्शियम की जरूरत होती है। ये हमें सेहतमंद रखने में भी मदद करते हैं। अगर विटामिन ई की बात करें तो ये सेहत के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। विटामिन ई बालों को झड़ने से रोकता है और स्किन को ग्लोइंग और मुलायम बनाता है। अगर आप अपनी डाइट में विटामिन-ई से भरपूर चीजों को शामिल करेंगे तो आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा और इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनेगा। ऐसे में अगर आपकी बॉडी में विटामिन ई की कमी है ताे आपको कुछ ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए जिसमें इनकी अच्छी मात्रा पाई जाती हो। हम आपको ऐसे ही फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो विटामिन ई के अच्छे स्रोत हैं। आइए उन फलों के बारे में जानते हैं-
एवोकाडो

एवोकाडो विटामिन ई का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। यह एक ऐसा फल है, जिसे आप कई तरीकों से खा सकते हैं। साथ ही स्किन पर भी लगा सकते हैं। अगर आपके शरीर में विटामिन ई की कमी है तो इसे नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। एवोकाडो से सैंडविच और स्मूदी भी तैयार किया जा सकता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है।
कीवी
शरीर में विटामिन ई की कमी होने पर कीवी का सेवन करें। यह विटामिन सी का भी काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है। इसके अलावा कीवी का सेवन करने से शरीर में प्लेटलेट्स के स्तर को बढ़ा सकते हैं। इसका सेवन आप सीधेतौर पर कर सकते हैं। इसके अलावा कीवी का जूस और स्मूदी भी काफी स्वादिष्ट होता है। कई लोग कीवी से आइसक्रीम भी तैयार करके खाते हैं।
पपीता
पपीते में अच्छी मात्रा में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। अगर हम नियमित रूप से पपीता को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे हमारा डाइजेशन बेहतर रहता है। ये त्वचा को भी नेचुरली ग्लो देने का काम करता है।
अनार
अनार में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता हैI अनार त्वचा और बालों के लिए तो अच्छा होता ही है साथ ही ये इम्युनिटी को बढ़ाने में भी मदद करता हैI बीमारी में अनार के सेवन से जल्दी ठीक होने में काफी मदद मिलती हैI जिन लोगों का हीमोग्लोबिन कम रहता है उन्हें हर दिन एक अनार जरूर खाना चाहिएI
खुबानी
खुबानी इसे एप्रीकॉट भी कहा जाता हैI यह हलके पीले रंग का होता हैI यह लाभदायक फलों में से एक हैI खुबानी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैंI इसमें विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी और पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस और फाइबर होता है, जो पाचन शक्ति को ठीक रखता हैI साथ ही यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करता है, जिससे दिल से संबंधित बिमारियों का खतरा कम होता हैI
काला अंगूर
ज्यादातर लोग हरा अंगूर खाना पसंद करते हैं लेकिन इसकी तुलना में काले अंगूर में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता हैI डाइट में रोजाना काले अंगूर को शामिल करने से बाल मजबूत व शाइनी होते हैं, साथ ही कोलेस्ट्रोल भी नियंत्रण में रहता है और याददाश्त तेज होता हैI
आम
आम को फलों का राजा कहा जाता है, यही कारण है कि आम हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होता हैI आम में प्रचुर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता हैI इसके सेवन से दिल स्वस्थ रहता है, लेकिन जिन लोगों को शुगर की समस्या रहती है उन्हें आम नहीं खाना चाहिएI
