Overview: दक्षिण गोवा के ये मशहूर बीच आपकी यात्रा को खास बना देंगे
दक्षिण गोवा अपने साफ-सुथरे समुद्र तटों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। कोलवा बीच, बेनौलिम बीच, वरका बीच, मोबोर बीच और काबो डी रामा बीच यहां के सबसे प्रसिद्ध बीचों में शामिल हैं। ये बीच प्राकृतिक सुंदरता, सुनहरी रेत और नीले समंदर के शानदार नजारों के लिए मशहूर हैं। यहां आप रिलैक्सिंग वॉक, सनसेट का आनंद और सुकून भरे पलों का अनुभव कर सकते हैं।
South Goas Best Beaches: अगर आपको घूमना पसंद है तो अब तक या तो आपने गोवा का ट्रिप जरूर कर लिया होगा या फिर आपके बकेट लिस्ट में गोवा जरूर शामिल होगा। आमतौर पर भारतीय पर्यटकों को उत्तर गोवा में घूमना, शाम के समय वहां के समुद्रतटों पर टहलना, रात को किसी कैफे में लाइट म्यूजिक को एंजॉय करते हुए अपना डिनर करना ज्यादा पसंद होता है। लेकिन अगर गोवा में कुछ अनोखा और दिल को छू लेने वाला अनुभव चाहते हैं, तो दक्षिण गोवा में जरूर जाएं। हम दावे के साथ कह सकते हैं कि दक्षिण गोवा के ये समुद्रतट आपको बहुत ही गुदगुदाने वाला अनुभव करवाएंगे, जिसे आप जिंदगी भर संजो कर रखना जरूर पसंद करेंगे। आइये जानते हैं कौन से हैं वो बीच-
गल्गीबागा बीच
दक्षिण गोवा का गलगीबागा बीच बाकी सभी से अलग है। यह एक बहुत ही अनोखी जगह है, यहाँ खूबसूरत नज़ारे और एकांत में धूप सेंकने के अलावा और भी बहुत कुछ है। यह बीच ऑलिव रिडले कछुओं के लिए एक घोंसला बनाने की जगह भी है, जो अक्टूबर में किनारे पर उतरते हैं और अप्रैल तक रहते हैं। यहां घूमने जाते समय अपने कदम जरा संभाल कर रखें ताकि आपकी वजह से इन दुर्लभ प्राणियों या इनके बच्चों को कोई कष्ट न हो।
कोला बीच

दक्षिण गोवा का यह एक छोटा समुद्रतट है, लेकिन प्राकृतिक सुन्दरता के खजाने से भरपूर है। यहां एक तरफ आपको नदी का मुहाना तो दूसरी तक मीलों फैला समुद्र नजर आएगा। इसके अलावा यहां कई तरह के वाटर एक्टिविटी जैसे कायाकिंग, स्वीमिंग के अलावा हाइकिंग भी करवायी जाती है। अगर छुट्टियों के कुछ दिन बिना किसी टेंशन के प्रकृति के बीच बस एंजॉय करना चाहते हैं तो कोला बीच को जरूर चुने।
अगोंडा बीच
अगोंडा दक्षिण गोवा के सबसे पसंदीदा समुद्र तटों में से एक है। दक्षिण गोवा का अगोंडा गांव मछुआरों का गांव है। इसलिए सामान्य दिनों में आप यहां फिशिंग जैसी गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। यहां आप चाहे तो ओलिव रिडले घोंसले के स्थलों को देखने से लेकर सुबह के समय फेरी सेवाओं का लाभ उठाकर डॉल्फिन देखने भी जा सकते हैं। इस गांव में कई बुटिक भी हैं, जहां बेहतरीन और लेटेस्ट डिजाइन के परिधान आप खरीद सकते हैं। इसके अलावा, गोवा के सबसे अच्छे शाकाहारी रेस्तराँ में से एक, ज़ेस्ट, यहाँ है।
बटरफ्लाई बीच
यह बीच, गोवा के सीक्रेट बीचों में से एक है। इसकी सुंदरता आपको देखने लायक बनती है। इस बीच पर पहुंचने के लिए कोई सड़क मार्ग नहीं है। आपको आसपास स्थित बीच जैसे- पालोलेम और अगोंडा बीच से बोट रेंट पर लेकर जा सकते हैं और अपने कुछ खास पल बिता सकते हैं। अगर आप ट्रेकिंग का शौक रखते हैं तो जंगल के रास्ते यहां तक पहुंच सकते हैं। जैसा इस बीच का नाम है बटरफ्लाई, यहां पर आपको बटरफ्लाई की अनगिनत प्रजातियां भी देखने को मिलेगी, जो आपको अपना दीवाना बना लेगी। यहां रात के समय ठहरने की जगह नहीं है लेकिन दिन के समय सफेद रेत वाले इस छोटे से बीच पर रुकना, घूमना बहुत अच्छा अनुभव होगा।
पालोलेम बीच
पालोलेम बीच अपने शांतिपूर्ण वाइब्स के लिए जाना जाता है, जो मडगांव से 38 किमी. दूरी पर कैनकोना में स्थित है। यह पर्यटकों के बीच काफी पसंद किए जाने वाला बीच है। जैसा आप पिक्चरों में देखते है ना संगीत की धुन नाचते लोग, बिल्कुल वैसा ही नजारा आपको यहां देखने को मिलेगा। पालोलेम बीच का मुख्य आकर्षण स्वच्छ किनारा, समुद्र तट की झोंपड़ी और यहां की दुकानें हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
पटनेम बीच
यहाँ पर चुनने के लिए बहुत ही विविध अनुभव हैं। आप यहाँ कुछ आलसी दिन बिताने और योग कक्षा में दाखिला लेने से लेकर वाटरस्पोर्ट्स और समुद्री भोजन का लुत्फ़ उठाने तक का विकल्प चुन सकते हैं। यहाँ कुछ स्मारिका दुकानें भी हैं, और कई खाने-पीने की दुकानें और कैफ़े हैं जो खाने के साथ-साथ लोगों को देखने के लिए एकदम सही हैं।

