भारत में घूमने की टॉप 10 डेस्टिनेशंस
यह नया साल हम सबके जीवन में न केवल एक नया कैलेंडर लेकर आता है बल्कि यह जीवन में नई उम्मीदों और उत्साह का भी प्रतीक है।
Destinations for Celebrating New Year in India: हमारे देश में हर नई चीज़ एक जश्न के साथ आती है। बात नए साल के आगमन की हो तो यह मौक़ा और भी ख़ास हो जाता है। यह नया साल हम सबके जीवन में न केवल एक नया कैलेंडर लेकर आता है बल्कि यह जीवन में नई उम्मीदों और उत्साह का भी प्रतीक है। ऐसे में इसे खास बनाने के लिए लोग घूमने-फिरने की योजना बनाते हैं। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां जाकर आप अपने नए साल को यादगार बना सकते हैं।
Also read: ऐसा होगा इन सेलिब्रिटीज़ का नए साल का जश्न
अंडमान और निकोबार द्वीप

अंडमान और निकोबार द्वीप भारत के प्रमुख और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में आता है। प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप एक शानदार जगह है। यहां के राधानगर बीच पर सूर्यास्त का नजारा देखते हुए नए साल का स्वागत करना एक यादगार अनुभव बन जाता है।
गोवा
नए साल की पार्टी के लिए गोवा सबसे लोकप्रिय जगह है। यहां के समुद्रतट, नाइटलाइफ और शानदार रेत पर डांस का अनुभव हर किसी को लुभाता है। गोवा के बीच, खासकर बागा और कैंडोलिम, और तटीय कस्बों में नए साल की धूमधाम और रौनक़ देखने लायक होती है।
मनाली

मनाली को हमारे देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। अगर आप बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच नए साल का स्वागत करना चाहते हैं, तो मनाली एक बेहतरीन विकल्प है। यह लाइव म्यूजिक के साथ पार्टी करना एक अनोखा अनुभव देता है।
उदयपुर
राजस्थान का सिटी ऑफ लेक्स यानी उदयपुर नए साल का जश्न मनाने के लिए एक शाही अनुभव देता है। झीलों के किनारे और भव्य महलों में रोमांटिक डिनर का आनंद लें। उदयपुर का शांत और सुंदर वातावरण इस जगह को खास बनाता है।
ऋषिकेश

नए साल पर जो लोग पार्टी से ज्यादा शांति और आध्यात्मिकता चाहते हैं, उनके लिए ऋषिकेश एक आदर्श डेस्टिनेशन है। गंगा के किनारे आरती में शामिल होना और योग-ध्यान करना आत्मा को शांति देता है। इस जगह पर कई तरह के साहसिक खेलों का भी आनंद ले सकते हैं।
जयपुर
जयपुर का शाही अंदाज नए साल को अनोखा बनाने के लिए परफेक्ट है। हवा महल, आमेर किला और जयगढ़ किले में घूमते हुए नए साल का स्वागत करें। यहां के लक्ज़री होटल्स में खास थीम पार्टियां भी आयोजित होती हैं। आप इस जगह पर आकर घूमने के साथ नए साल की पार्टी भी कर सकते हैं।
मुंबई

अगर आप असली न्यू ईयर पार्टी का मजा लेना चाहते हैं तो मुंबई का समुद्रतटीय चौपाटी और मरीन ड्राइव एकदम परफेक्ट है। यहां के क्लब्स, लाइव कंसर्ट्स और गेटवे ऑफ इंडिया पर होने वाले उत्सव नई ऊर्जा से भर देते हैं। इस जगह पर आकर आपको रंग और रोशनी का अनोखा मेल देखने को मिलेगा।
कसौल
कसौल उन लोगों के लिए है जो पहाड़ों में शांति और सुकून चाहते हैं। ट्रेकिंग, कैम्पिंग और रिवर-साइड बोनफायर के साथ आप अपने नए साल को अनोखा बनाने की चाह रखते हैं। इस जगह पर आकर आप घूमने के साथ नए साल के जश्न को भी मना सकते हैं।
पुडुचेरी

फ्रेंच शैली में नया साल मनाने का मन हो तो पुडुचेरी बढ़िया जगह है। यहां के शांत समुद्रतट, शानदार कैफे और फ्रेंच वास्तुकला नए साल को खास बनाने में मदद करते हैं। इस जगह पर आकर मन को बहुत ही ज़्यादा सकून मिलता है।
कूर्ग
कूर्ग हमारे देश के सबसे ख़ूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में आता है। कूर्ग में हरियाली, कॉफी बागान और शांत वातावरण के साथ नए साल का स्वागत करें। यह जगह परिवार के साथ समय बिताने के लिए आदर्श है।
