खैर पसंद सबकी अलग-अलग होती है। लेकिन इस मौसम एक चीज है जो सभी के लिए बेदह खास। वो है अपनी फिटनेस का ध्यान रखना। लेकिन मौसम का मजा लेने के चक्कर में हम अक्सर अपनी फिटनेस को नजरअंदाज कर देते हैं जो कि गलत है। आज हम आपको मानसून में फिट रहने और किन चीजों से दूर रहें उसके बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं…

जंक फूड को कहे नो
मौसम कोई को भी जंक फूड हमेशा ही हमारी सेहत के लिए बुरा होता है। लेकिन अगर हम मॉनसून की बात करें तो इस मौसम में तो आप जंक फूड से तौबा कर ही लीजिए। इस मौसम में जितना हो सके इस तरह के खाने से दूरी ही बना कर रखें।

पत्तेदार सब्जियां भी हो सकती है खतरनाक
इस मौसम में आप पत्तेदार सब्जियों को भी न खाएं। क्योंकि मॉनसून के मौसम में ही सबसे ज्यादा कीटाणु पाए जाते हैं। इससे हमारी सेहत पर असर पड़ सकता है। क्योंकि कई बार हमें वो कीड़े दिखाई नहीं देते या फिर हम उन्हें सही से धो नहीं पाते जिसकी वजह से वो हमारे शरीर में चला जाता है और हम बीमार पड़ सकते हैं।

सब्जियां की वजह से हो सकते हैं ये साइडइफेक्ट
मॉनसून में गंदी सब्जियां खाने से साल्मोनेला, हेलिकोबैक्टर पाइलोरी जैसे कई अन्य बैक्टीरिया की वजह से पेट में इंफेक्शेन हो सकता है। इंफेक्शेन के चलते पेट फूलना, उल्टियां, दस्त और बुखार आना मुख्य लक्षण में से एक हैं। वहीं अगर आप हरी पत्तेदार सब्जियां का सेवन करते हैं तो इससे हमें कई बीमारियां हो सकती हैं जैसे की डाइरिया, फूड पॉइजन आदि।

वर्कआउट करना है बेहद जरूरी
सबसे ज्यादा बारिश के मौसम में हमारी बॉडी डीहाइड्रेट हो जाती है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही मॉनसून में ज्यादा से ज्यादा सलाद और उबली हुई सब्जियों का सेवन करना चाहिए। वहीं कुछ फिजिकल एक्टिविटी भी करनी जरूरी है। अगर आपको बाहर जाकर वर्कआउट करने में दिक्कत है तो आप अपने घर में ही कुछ फिजिकली एक्टिविटी कर सकते हैं। इसके पीछे की वजह बस इतना है कि आपके शारीर से टॉक्सिन बहार निकाल जाए।

घर पर ही ये करने से मिलेगा फायदा
किसी भी एक्सरसाइज करने से पहले जरूरी है शरीर को वॉर्मअप करना। इसके लिए आप अपने छत पर वॉक, स्पॉट जॉगिंग, जंमपिंग कर सकते हैं। बता दें कि स्पॉट जॉगिंग एक जगह खड़े होकर की जाती है। वहीं आप जुम्बा, डांस के जरिये भी फिजिकली एक्टिव रह सकते हैं। आप सूर्य नमस्कार भी कर सकते हैं और यदि आप ऑफिस जाते हैं तो कोशिश करें की खाना खाने के बाद 7 से 10 मिनट टहल लें। आप सुबह का नाश्ता लाइट और हेल्दी करें कोशिश करें की घर से मेट्रो स्टेशन या बस स्टैंड पैदल ही सफर करें।
होम डेकोर में रंग भर सकते हैं ये क्यूट पॉम पॉम
अपने वर्क डेस्क पर जरूर रखें ये 5 चीज़ें
क्या आप जानते हैं कि किन रंगों से सजाना चाहिए घर का हर कोना
