Hindi Funny Story: बात कुछ दिन पहले की है . मेरा छोटा बेटा सारा दिन लैपटॉप पर गेम खेलता रहता था . उसके एग्जाम्स शुरू होने वाले थे तो मैंने लैपटॉप को छुपा दिया ताकि वह गेम के बदले पढ़ाई पर ध्यान दे सके . मैं शाम के समय में कुर्सी पर बैठे अपने मोबाइल पर कुछ मैसेजेस देख रही थी . तभी मेरा बेटा आया और मुझसे लिपट कर मुझे मनाने लगा ताकि मैं उसे लैपटॉप दे दूँ . मैं बार-बार इनकार कर रही थी . वह मुझसे लिपटा रहा और प्यार से मुझे थोड़ा-थोड़ा हिलाने लगा . ऐसा करने से कुर्सी भी थोड़ी इधर-उधर होने लगी . ऐसे में मुझे लगने लगा कि मैं कहीं गिर न जाऊँ . मेरे पतिदेव वहीं बैठे थे तो मैंने उन्हें शिकायत भरे लहजे में कहा , “देखिए… यह क्या कर रहा है .” पतिदेव बेटे को डांटते हुए बोलते हैं , “कुर्सी तोड़ दोगे क्या .” उनकी यह बात सुनते हीं मेरा बेटा जिद छोड़ हंसने लगता है और कहता है , “देखिए मम्मी… पापा को आपके गिरने से अधिक कुर्सी टूटने की चिंता है .” यह सुनते हीं कमरे में उपस्थित सभी हंसने लगते हैं ।
Also read: करोड़ों में एक- हाय मैं शर्म से लाल हु
