हरियाली तीज पर पहनें ये हरी साड़ियां, पतिदेव भी उतारेंगे नजर, पड़ोसने भी होंगी जलकर राख: Green Saree for Hariyali Teej
latest green saree designs for hariyali teej 2024

Overview: हरियाली तीज पर पहनें ये हरी साड़ियां

Hariyali Teej Green Saree Designs: हरियाली तीज का हिंदू धर्म में खास महत्व बताया गया है। इस दिन हरे रंग का भी विशेष महत्व है। तीज पर सोलह श्रृंगार को बहुत ही जरूरी माना गया है। इस साल आप पहली बार हरियाली तीज का त्योहार मना रही हैं और सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आपको हरी साड़ी जरूर पहननी चाहिए। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की हरी साड़ियों का कलेक्शन इतना खूबसूरत है कि आप भी उसकी फैन हो जाएंगी।

Green Saree for Hariyali Teej: हरियाली तीज का हिंदू धर्म में खास महत्व बताया गया है। इस दिन हरे रंग का भी विशेष महत्व है। तीज पर सोलह श्रृंगार को बहुत ही जरूरी माना गया है। इस साल आप पहली बार हरियाली तीज का त्योहार मना रही हैं और सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आपको हरी साड़ी जरूर पहननी चाहिए। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की हरी साड़ियों का कलेक्शन इतना खूबसूरत है कि आप भी उसकी फैन हो जाएंगी।

अगर आप भी इस हरियाली तीज पर किसी एक्ट्रेस जैसी खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आपको हरी साड़ियों के खूबसूरत और क्लासी कलेक्शन पर नजर डालनी चाहिए। आइए देखें हरियाली तीज के लिए हरी साड़ियों के डिजाइन-

Also read : पतिदेव भी लेंगे बलाएं जब पहनेंगी प्लाजो के ये मॉर्डन और क्लासी डिजाइन, पहनकर लगेंगी सबसे धांसू: Latest Plazo Suit Design

लाइटग्रीन ऑर्गेंजा साड़ी

तीज के खास मौके पर सबसे खूबसूरत दिखने के लिए आप लाइटग्रीन कलर की ऑर्गेंजा साड़ी का ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसे पहनकर पूजा करने निकलेंगी, तो हर कोई बस आपको ही देखेगा। इसके साथ हाफ पफ स्लीव ब्लाउज बहुत ही क्लासी लुक देगा। इस तरह की साड़ी के साथ आपको बहुत ज्यादा हैवी जूलरी कैरी करने की भी जरूरत नहीं होगी।

डार्क ग्रीन फ्लोरल इंब्रायड्री बॉर्डर साड़ी

अगर आप ट्रेडिशनल लुक के साथ तीज में खास दिखने की चाहत रखती हैं, तो आपके लिए श्रद्धा का ये वाला साड़ी लुक परफेक्ट रहेगा। स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज और चोकर ज्वैलरी के साथ एक्ट्रेस कमाल की दिख रही हैं। साथ में लाइट मेकअप लुक कैरी करके आप भी एक्ट्रेस जैसी धांसू दिख सकती हैं।

ग्रीन साड़ी विद गोल्डन फ्लोरल इंब्रायड्री

देसी इंडियन लुक के लिए रश्मिका की ये ग्रीन साड़ी विद गोल्डन फ्लोरल इंब्रायड्री वाली साड़ी बेस्ट है। इस साड़ी को पहनकर आप अपने पतिदेव को भी अपना दीवाना बना देंगी। इसे पहनकर मोहल्ले में निकलेंगी, तो चारों और हल्ला हो जाएगा। इसके साथ रोज बन और लाइट सटल मेकअप बहुत ही प्यारा लुक दे रहा है।

लाइम ग्रीन ऑर्गेंजा फ्लोरल साड़ी

फ्लोरल साड़ियां आजकल काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप भी इस तीज के मौके पर फूलों की खिली-खिली नजर आना चाहती हैं, तो आपको इस क्लासी साड़ी को जरूर रिक्रिएट करना चाहिए। इसे पहनकर आप कहर मचा देंगी। ये साड़ी पहनकर बाहर निकलेंगी, तो देवर जी भी आपको देखते ही रह जाएंगे।

शिमर ग्रीन डबल शेड साड़ी

क्लासी और कूल लुक आप इस तरह की डबल शेड शिमर साड़ी भी पहन सकती हैं। आजकल शिमर साड़ियों का काफी ट्रेंड है। इसे पहनकर तीज की पूजा करेंगी, तो आपकी नन्दें भी आपसे जलने लगेंगी। इसके साथ लाइट और नोमेकअप लुक बेस्ट रहेगा। साथ में लाइटवेट झुमके लुक को कंप्लीट कर देंगे।

हेना ग्रीन प्रिंटेट साड़ी

अगर आप सभी की फेवरेट भाभी बनना चाहती हैं, तो आपको श्वेता तिवारी जैसी हेना ग्रीन प्रिंटेट साड़ी का ये डिजाइन जरूर ट्राई करना चाहिए। इस स्टालिश साड़ी के साथ क्वाटर स्लीव ब्लाउज और चोकर ज्वैलरी पहनकर स्वर्ग की अप्सरा दिखेंगी। इसके साथ आप ओपन हेयर स्टाइल कर सकती हैं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...