पुरानी साड़ियों से इस तरह की करें क्रिएटिविटी: Recycling Old Saree
Recycling Old Saree

पुरानी साड़ियों से इस तरह की करें क्रिएटिविटी:

Recycling old sarees :  पुरानी साड़ी के इस्तेमाल से आप कई तरह की चीजें बना सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

Recycling Old Saree: हम में से कई लोगों की शिकायत होती है कि अलमारी में पड़ी साडिया रखी-रखी पुरानी हो रही हैं। जब अलमारी खोलकर देखते हैं, तो कुछ साड़ियों को निकालकर बाहर फेंक देते हैं। लेकिन अगर आप थोड़े क्रिएटिव हैं, तो इसे फेंकने के बजाय नए तरीके से दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर पुरानी साड़ियों को कैसे नया लुक दे, तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में हम पुरानी साड़ियों से बनने वाली चीजों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

Also read : अपने घर को दें सेलिब्रिटी होम ट्विस्‍ट

Recycling Old Saree
Kushan

पुरानी साड़ियों का प्रयोग आप कुशन के रूप में कर सकते हैं। खासतौर पर अघर आपके पास चौड़ी बॉर्डर वाली साड़ी है, तो इससे आप इस तरह के शानदार और खूबसूरत कुशन तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप दर्जी की मदद ले सकते हैं। लेकिन अगर आपको थोड़ी-बहुत सिलाई आती है, तो आप इसे घर पर भी ट्राई कर सकते हैं।

gown for women
gown for women

पुरानी साड़ी का प्रयोग करके आप कई तरह के ड्रेसेज भी बना सकते हैं। कई लोग अपनी पुरानी साड़ी के प्रयोग से गाउन, लहंगा और फ्रॉक जैसी चीजें बनाते हैं। इसका लुक काफी अलग दिखता है। एक बार आप भी पुरानी साड़ी से इस तरह के ड्रेस को बनाकर देखिए, आपको शायद के काफी पसंद आ सकता है।

Table Cover
Table Cover

घर में पड़े बेकार सी पुरानी साड़ी का प्रयोग आप टेबल कवर के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। अगर आपकी साड़ी थोड़ी सी जड़ी वाली है, तो इस तरह की कटिंग करके आप कवर तैयार कर सकते हैं। साथ ही खाने के लिए टॉवल भी तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना भी बहुत ही आसान है, जिसे आप घर पर भी बना सकते हैं।

पुरानी साड़ी के इस्तेमाल से आप घर पर पर्दे तैयार कर सकते हैं। खासतौर पर अगर आपके पास प्लेन साड़ी है, तो इस तरह के पर्दे तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको पस मार्केट से सुई धागा और थोड़े से पसंदीदा बॉर्डर की जरूरत होती है, जिससे आप पर्दे के लुक को थोड़ा सा अच्छा कर सकें।

Saree Curtains
Saree Curtains

घर पर पड़ी पुरानी साड़ी के प्रयोग से आप कई तरह की क्रिएटिविटी कर सकते हैं। उम्मीद है कि आपको ये पसंद आए हैं, इसी तरह के आइडिया के लिए हमारे होम डेकोर कैटेगरी पर जाएं। 

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...