Overview: प्लाजो-सूट के मॉर्डन और क्लासी डिजाइन
Latest plazo suit design party wear with dupatta: आजकल मार्केट में प्लाजो और सूट के सेट काफी ट्रेंड में हैं। खास मौकों से लेकर रेगुलर वियर तक आप कभी भी प्लाजो और सूट सेट के मॉर्डन डिजाइन्स ट्राई कर सकती हैं। सूट-प्लाजो के लेटेस्ट और क्लासी डिजाइन्स हर महिला को अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए।
Latest Plazo Suit Design : आजकल मार्केट में प्लाजो और सूट के सेट काफी ट्रेंड में हैं। खास मौकों से लेकर रेगुलर वियर तक आप कभी भी प्लाजो और सूट सेट के मॉर्डन डिजाइन्स ट्राई कर सकती हैं। सूट-प्लाजो के लेटेस्ट और क्लासी डिजाइन्स हर महिला को अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए।
इन सूट्स को पहनकर अगर आप बाहर निकलेंगी, तो आपके पतिदेव भी आपकी बलाएं लेंगे। आज हम आपको प्लाजो सूट के कुछ ऐसे डिजाइन्स दिखाऐंगे, जिन्हें पहनने के बाद आपकी पड़ोसने भी आपसे जलने लगेंगी। आइए देखें प्लाजो-सूट सेट के ट्रेंडी डिजाइन्स-
प्लाजो विद नायरा कट सूट
आजकल नायरा कट सूट काफी ट्रेंड में हैं। इसके साथ प्लाजो काफी क्लासी और कूल लगता है। अगर आपको भी अपने स्टाइलिश अंदाज से सभी के होश उड़ाने हैं, तो इस क्लासी सूट और प्लाजो को आपको अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए। इसे पहनकर आप आप बला की खूबसूरत लगेंगी। इसके साथ मैचिग दुपट्टा भी बहुत ही प्यारा लग है।
येलो फ्लोरल वीनेक सूट विद मैचिंग शरारा
अगर आप किसी खास ओकेजन या अपने ऑफिस वियर के लिए प्लाजो सूट का सेट ढूंढ़ रही हैं, तो आपको इस तरह का लाइट कलर वाले फ्लोरल सूट जरूर ट्राई करने चाहिए। इसके साथ सटल मेकअप और मिनिमल जूलरी आपके लुक को कंप्लीट कर देगी। इसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इस मानसून सीजन में ये कमाल का लगेगा।
मल्टीकलर ऑर्गेंजा सिंपल सूट विद प्लाजो
अगर आप लाइटवेट सूट पहनना पसंद करती हैं, तो आपके लिए ये सूट का सेट बेहतरीन साबित होगा। इस मल्टीकलर सूट को पहनकर गर्ल्स अपने कॉलेज से लेकर ऑफिस तक कहर मचा सकती हैं। अगर आप सिंपल और सोबर आउटफिट्स पसंद करती हैं, तो आपके लिए ये सूट सेट परफेक्ट रहेगा।
इंब्रायड्री वर्क डार्क ग्रीन सूट
अगर आप अपनी अदाओं से सभी का दिल जीतना चाहती हैं, तो आपको डार्क ग्रीन थ्रेड वर्क इंब्रायड्री वाला ये सूट और प्लाजो का सेट जरूर देखना चाहिए। सावन के इस महीन में हरे रंग के इस सूट को पहनकर महादेव की पूजा करेंगी, तो महादेव की कृपा भी आप पर बरसेगी। किसी खास पूजा या ट्रेडिशनल फंक्शन के लिए ये सूट बेस्ट है।
फुल स्लीव हैवी इंब्रायड्री प्लाजो सूट
शादी में जाना हो या पार्टी में सबसे अलग दिखने की चाहत है, तो आपको फुल स्लीव हैवी इंब्रायड्री और प्लाजो सेट वाला ये सूट रिक्रिएट करना चाहिए। इसमें आप सबसे बवाल लगेंगी। ये सूट बहुत ही एलिगेंट लुक देगा।
क्लासी हैवी इंब्रायड्री ऑरेंज सूट विद चिकनकारी प्लाजो
अगर आपको वही बोरिंग प्लाजो के डिजाइन्स पहनकर बोर हो चुकी हैं, तो आपको क्लासी हैवी इंब्रायड्री ऑरेंज सूट विद चिकनकारी प्लाजो का ये डिजाइन ट्राई करना चाहिए। इस डिजाइनर प्लाजो और सूट के सेट को आप वेडिंग सीजन में ट्राई कर सकती हैं। इस पहनकर पार्टी में जाएंगी, तो हर किसी की मुंह खुला का खुला रह जाएगा। सभी आपकी तारीफें करते नजर आएंगे।
