Kitchen Hacks
Kitchen Hacks

किचन के काम को जल्दी निपटाने के लिए फॉलों करें ये आसान से ट्रिक्स

Kitchen Hacks : किचन के काम को जल्दी और से निपटाने के लिए कुछ आसान ट्रिक्स और टिप्स को फॉलो किया जा सकता है। ये ट्रिक्स समय बचाने के साथ-साथ काम को सही ढंग से करने में मदद करेगी-

Kitchen Hacks : वर्किंग महिलाएं अक्सर अपने ऑफिस और किचन के काम के बीच फंसी रहती हैं, जिसके चलते वे अक्सर परेशान भी रहती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इस लेख में हम आपको कुछ आसान से हैक्स बताएंगे। इन हैक्स की मदद से आप अपने किचन के काम को काफी हल्दी और बिना किसी परेशानी के निपटा सकते हैं। आइए जानते हैं किचन के काम को जल्दी निपटाने के लिए आसान से हैक्स क्या हैं?

Also read: पैरों की रूखी त्वचा से हैं परेशान, अपनाएं ये टिप्स

Kitchen Hacks
Kitchen Hacks

अगर आप अपने किचन के काम को आसान बनाना चाहते हैं, तो सप्ताहभर पहले का मेन्यू पहले से तय कर लें। इससे हर दिन सोचने में समय नहीं लगेगा।
सब्जियां पहले से काटें: सब्जियों को एक बार में काटकर स्टोर कर लें। प्याज, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च जैसी चीजों को काटकर फ्रिज में
एयरटाइट कंटेनर में रख लें।
मसाले और पेस्ट तैयार रखें : अदरक-लहसुन का पेस्ट, धनिया-टमाटर प्यूरी जैसी चीजें पहले से बनाकर स्टोर कर लें। इससे खाना पकाते समय मसालों को बार-बार पीसने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

फूड प्रोसेसर: प्याज, टमाटर, गाजर जैसी चीजों को फूड प्रोसेसर में जल्दी काट सकते हैं।
प्रेशर कुकर : दाल, चावल, आलू आदि इत्यादि को जल्दी पकाने के लिए प्रेशर कुकर का उपयोग करें। यह अन्य बर्तनों के मुकाबले काफी समय बचाता है।
माइक्रोवेव का उपयोग: सब्जियों को उबालने, आलू पकाने और छोटी-छोटी चीजों को जल्दी गर्म करने के लिए माइक्रोवेव एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

kitchen smart tools
kitchen smart tools

खाना बनाते समय बर्तन या प्लेट्स को तुरंत साफ करें। इस तरह बाद में बर्तन साफ करने का बड़ा ढेर नहीं लगेगा और काम भी तेजी से होगा। जिस बर्तन या चम्मच की जरूरत खत्म हो जाए, उसे तुरंत धोकर वापस रख दें।

वन-पॉट मिल्स : सब्जियों और मसालों को एक साथ पकाने वाले डिशेज को चुनें, जैसे खिचड़ी, पुलाव, बिरयानी या सूप। इससे आपको कई बर्तन इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी।
एक साथ कई काम करें : जब कुछ चीजें पक रही हों (जैसे दाल या चावल), तो आप इस दौरान सब्जियों को काट सकते हैं या सलाद तैयार कर सकते हैं।

धनिया, पुदीना जैसी हरी सब्जियों को काटकर फ्रीज में रख लें ताकि इन्हें तुरंत इस्तेमाल किया जा सके। गाजर, मटर, गोभी जैसी सब्जियों को पहले से उबालकर फ्रिजर में रख लें। इससे जब इनका उपयोग करना हो, तो समय बचेगा।

Fridge
Fridge

इन आसान से ट्रिक्स को अपनाने से आपके किचन का काम जल्दी और सही तरीके से होगा, जिसमें आपको अधिक मेहनत करने की भी जरूरत नहीं होगी। साथ ही काम को बेहतर तरीके से आप मेनेज कर सकेंगे।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...