Toothpaste Hacks: अगर मैं आपसे पूछूं कि आप टूथपेस्ट का क्या करते हैं? तो शायद आपको मेरा सवाल अजीब लगे। हम सभी जानते हैं कि टूथपेस्ट दांतों की क्लीनिंग में काम आता है। टूथपेस्ट एक ऐसी चीज है, जिसका इस्तेमाल हम सभी सुबह सबसे पहले करते हैं। ओरल हेल्थ केयर और दांतों की क्लीनिंग के लिए यह बेहद अहम है और इसलिए हर किसी के बाथरूम में टूथपेस्ट हमेशा ही अवेलेबल होता है। हालांकि, लोग इसे हर बार केवल एक ही तरीके से इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।
लेकिन क्या आपने कभी टूथपेस्ट के रेग्युलर इस्तेमाल से हटकर इसे यूज करने के बारे में सोचा है। शायद नहीं। आपको जानकर शायद हैरानी हो, लेकिन वास्तव में टूथपेस्ट एक बेहद ही काम की चीज है, जिससे आप अपने घर व ब्यूटी की कई तरह की प्रॉब्लम्स को आसानी से सॉल्व कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको टूथपेस्ट को यूज करने के कुछ अमेजिंग आइडियाज के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी बेहद पसंद आएंगे-
टूथपेस्ट की मदद से चमकाएं चांदी

चांदी एक ऐसी धातु है, जो हर घर में मौजूद होती है। कभी ज्वैलरी तो कभी बर्तन के रूप में हम इसका इस्तेमाल करते हैं। यूं तो यह एक शुभ धातु मानी गई है, लेकिन यह जल्द ही काली पड़ जाती है। हालांकि, अगर आप अपने घर के चांदी के बर्तन व चांदी की ज्वैलरी को चमकाना चाहते हैं तो ऐसे में टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना अच्छा विचार हो सकता है। चांदी को क्लीन करने के लिए आप सबसे पहले एक छोटा ब्रश लें या फिर किसी साफ कपड़े को लेकर उस पर टूथपेस्ट अप्लाई करें। अब आप इसकी मदद से अपने चांदी के सामान पर हल्का रब करें। इसके बाद चांदी को गर्म पानी से रिंस करें। अब आप एक टॉवल पर चांदी का सामान रखें और फिर उसे पोंछकर सूखने दें। आप देखेंगे कि आपका चांदी का बर्तन या ज्वैलरी फिर से चमकने लगी है।
टूथपेस्ट की मदद से हटाएं दीवार पर क्रेयॉन के निशान

जिन घरों में छोटे बच्चे होते हैं, वहां पर अक्सर लोगों को यह समस्या होती है। अमूमन बच्चे दीवारों पर क्रेयॉन का इस्तेमाल करते हैं और अपनी कल्पनाओं को उकेरते हैं। अक्सर पैरेंट्स यह सोचकर बच्चों को डांटते हैं कि दीवारें गंदी हो जाएंगी या फिर उन्हें साफ कौन करेगा। लेकिन अब आपको बच्चों की क्रिएटिविटी का गला घोंटने की जरूरत नहीं है। बस आप कलर्ड एरिया पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं और फिर उसे रब करें। अंत में, एक नम टॉवल की मदद से उसे पोंछें और दीवार को सूखने दें। आप देखेंगे कि दीवारें एकदम साफ हो गई हैं।
टूथपेस्ट की मदद से क्लीन करें वाटर रिंग्स

अक्सर कॉफी टेबल पर वाटर रिंग्स लग जाते हैं जो देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। अक्सर महिलाओं को इन निशानों को साफ करने में बहुत अधिक परेशानी होती है। हो सकता है कि आपके साथ भी ऐसा ही होता हो। लेकिन वास्तव में टूथपेस्ट में आपकी इस समस्या का हल है। आपको बस इतना करना है कि आप एक माइक्रोफाइबर कपड़े पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लें और हल्के दबाव का उपयोग करके कॉफी टेबल को क्लीन करें। फिर उसे एक नम कपड़े से पोंछ लें। अंत में आप फर्नीचर पॉलिश या जैतून के तेल से उस एरिया पर हल्का सा इस्तेमाल करें। इससे वुडन में एक बेहतरीन पॉलिश नजर आएगी।
टूथपेस्ट से हटाएं कपड़ों के दाग

कपड़ों पर दाग लगना एक सामान्य बात है। लेकिन दाग लगने के बाद कपड़ा काफी गंदा नजर आता है। अकसर वॉशिंग मशीन में कपड़े को साफ करने के बाद भी वह दाग क्लीन नहीं हो पाता है। ऐसे में टूथपेस्ट आपके काम आ सकता है। जी हां, आपको शायद जानकर हैरानी हो, लेकिन टूथपेस्ट कपड़ों के दाग को भी हटाने में मददगार है। इसके लिए आप एक नॉन-जेल टूथपेस्ट को सीधे दाग पर रगड़ें। आप इसे तब तक रब करें, जब कि दाग अच्छी तरह से साफ ना हो जाए। इसके बाद आप पानी की मदद से कपड़े को रिंस करें। अंत में, आप देखेंगे कि आपके कपड़े एक बार फिर से क्लीन नजर आने लगेंगे।
टूथपेस्ट की मदद से नेल्स का रखें ख्याल

टूथपेस्ट सिर्फ आपके दांतो का ही ख्याल नहीं रखता है, बल्कि यह आपके नेल्स के भी लाभदायक है। आप इसकी मदद से नाखूनों को क्लीन करने के साथ-साथ मजबूत भी बना सकते हैं। खासतौर से महिलाओं को तो अपने नेल्स से खासा लगाव होता है, तो ऐसे में टूथपेस्ट यकीनन आपके लिए बेहद यूजफुल साबित हो सकता है। आपको बस इतना करना है कि आप एक टूथब्रश लें और उस पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं। अब इसकी मदद से अपने नेल्स के टॉप को क्लीन करें। हालांकि, यह ध्यान रखें कि आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल तभी करें, जब आपके नेल्स हेल्दी हों। अगर आपके नेल्स रूखे हैं तो इससे उनके टूटने की संभावना बढ़ जाती है।
टूथपेस्ट से दूर करें स्मेल

खाना पकाने के बाद अक्सर महिलाओं को हाथों से स्मेल आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। खासतौर से, लहसुन, प्याज या मछली आदि पकाने के बाद स्मेल आती है। ंलेकिन अगर आप इस स्मेल को दूर करना चाहती हैं तो ऐसे में टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप टूथपेस्ट को अपने हाथों पर लगाकर अपनी उंगलियों को स्क्रब करें। जल्द ही आपके हाथों की स्मेल दूर हो जाएगी।
टूथपेस्ट की मदद से हटाएं च्युइंग गम

कभी-कभी गलती से बालों में च्युइंग गम चिपक जाती है और फिर उन्हें हटाना काफी मुश्किल हो जाता है। कई बार तो लोग च्युइंग गम हटाने के लिए बाल काटने तक पड़ते हैं। लेकिन अगर आपके पास टूथपेस्ट है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह थोड़ा गंदा हो सकता है, लेकिन इससे च्युइंग गम हटाना आसान हो जाएगा। चूंकि टूथपेस्ट को च्युइंग गम जैसी चीजों में निहित चीनी को तोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है, इसलिए जब आप इसे बालों में लगाते हैं तो ऐसे में च्युइंग गम को हटाया जा सकता है।
टूथपेस्ट से हटाएं कालीन के दाग

कालीन यकीनन आपके घर की शोभा बढ़ाते हैं, लेकिन वास्तव में आपको गुस्सा तब आता है, जब उस पर दाग लग जाएं और फिर उन्हें हटाना काफी मुश्किल हो। खासकर अगर आपका कालीन काफी महंगा है तो यकीनन आपको और भी ज्यादा दुख होगा। लेकिन, अगर आपके पास टूथपेस्ट है तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आप कालीनों पर दाग-धब्बों को दूर करने के लिए टूथपेस्ट का उपयोग कर सकते हैं। आपको बस इतना करना है कि आप टूथपेस्ट को सीधे दाग पर लगाएं और फिर उस पर एक फर्म ब्रश से स्क्रब करें। यह तरीका इंक, मेकअप और घास के दाग पर विशेष रूप से अच्छी तरह से काम करता है।
टूथपेस्ट से हटाएं डाई पैच

जब आप अपने बालों को रंगते हैं तो यकीनन आपको अपनी स्किन पर डाई के छोटे-छोटे धब्बे नजर आते होंगे। इन्हें हटाना यकीनन एक मुश्किल टास्क होता है। लेकिन आप इस प्रक्रिया को उलटने और हेयरलाइन को साफ करने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
टूथपेस्ट की मदद से क्लीन करें बेबी बॉटल्स

जिन घरों में छोटे बच्चे होते हैं, वहां पर अक्सर पैरेंट्स उन्हें फीड करवाने के लिए बोतल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन उन बोतलों में पुराने दूध की थोड़ी खट्टी गंध आना कोई असामान्य बात नहीं है। हालांकि, अगर आप इससे निजात पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप थोड़े से टूथपेस्ट और एक रेग्युलर बोतल स्क्रबिंग टूल का इस्तेमाल करें और बोतल को क्लीन करें। हालांकि, आपको बाद में बोतलों को अच्छी तरह से धोना चाहिए, क्योंकि बहुत अधिक फ्लोराइड खाने से शिशुओं में बीमारी हो सकती है।
टूथपेस्ट से स्ट्रेटनर को बनाएं अधिक इफेक्टिव

यदि आप हेयर स्ट्रेटनर का उपयोग करते हैं, तो आपने देखा होगा कि इनका लगातार इस्तेमाल करने उनकी प्लेटों की सतह पर एक गंदी कोटिंग बिल्ड अप होनी शुरू हो जाती है। दरअसल, हेयर स्प्रे से लेकर मूस, जेल, और अन्य हेयर प्रोडक्ट आपके बालों के साथ-साथ स्ट्रेटनर पर भी लग जाते हैं, जिससे स्ट्रेटनर पर प्रोडक्ट बिल्डअप होता है। ऐसे में आप इसे क्लीन करने के लिए टूथपेस्ट को स्ट्रेटनर की प्लेट में लगाएं और फिर उसे क्लीन करें।
टूथपेस्ट से लेदर मार्क करें रिपेयर

लेदर का फर्नीचर यूं तो देखने में बेहद अच्छा लगता है, लेकिन जब इस पर किसी तरह का निशान या खरोंच आ जाता है तो इससे फर्नीचर का पूरा लुक बिगड़ जाता है। अक्सर लोग अपने फर्नीचर की केयर करने के लिए लेदर को ही रिप्लेस कर देते हैं, जिसमें काफी पैसे खर्च हो जाते हैं। हालांकि, अगर आप इसे आसानी से रिपेयर करना चाहते हैं तो ऐसे में टूथपेस्ट की मदद लें। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप एक मुलायम कपड़े पर टूथपेस्ट को लगाएं और फिर प्रभावित जगह पर हल्के हाथों से इसे रब करें। आपको लेदर में पहले से काफी अंतर नजर आएगा।
