dusre ke liye soch
dusre ke liye soch

एक दिन एक दस साल का बच्चा एक आइसक्रीम पार्लर पर गया। टेबल पर बैठकर उसने पूछा, “आइसक्रीम का सबसे छोटा वाला कोन (बवदम) कितने का है?” वेटर ने कहा, “पचहत्तर सेंट्स।”

बच्चे ने सिक्के गिने तो देखा उसके पास ठीक पचहत्तर सेंट्स ही हैं, फिर उसने पूछा कि छोटी कप वाली आइसक्रीम कितने की है। वेटर ने बेसब्री से कहा, “पैंसठ सेंट्स, लेना हो तो लो, क्या पूछा भाव-ताव करते हो?”। लड़का बोला “अच्छा, मुझे छोटा कप ही दे दो।”

उसने आइसक्रीम ली, पैसे दिए और चला गया। जब वेटर खाली प्लेट उठाने के लिए आया तो उसने जो कुछ देखा, वह बात उसके मन को छू गई। वहाँ दस सेंट्स ‘टिप’ के रखे हुए थे।

उस छोटे से बच्चे ने उस वेटर का ख्याल रखा। चाहता तो वह पूरे 75 सेंट्स की कोन वाली आइसक्रीम खरीद सकता था पर उसने संवेदनशीलता दिखाई थी, उसने खुद से पहले दूसरे के बारे में सोचा।

ये कहानी ‘इंद्रधनुषी प्रेरक प्रसंग’ किताब से ली गई है, इसकी और कहानियां पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएंIndradhanushi Prerak Prasang (इंद्रधनुषी प्रेरक प्रसंग)