११८
गृहलक्ष्मी फरवरी २०१६
किरण बेदी ने अपनी किताब की प्रति मोदी को भेंट की
मजबूत व्यक्तित्व की मिसाल और महिलाओं की प्रेरणा किरण बेदी ने अपनी नई किताब ‘रचनात्मक नेतृत्व की पहली प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भेंट की। इस मुलाकात में डायमंड बुक्स के प्रकाशक नरेंद्र वर्मा और किताब की संपादक अमृता बहल भी उनके साथ थीं। ‘रचनात्मक नेतृत्व डायमंड बुक्स की टॉप कॉप सीरीज में दूसरी किताब है, जिसमें उन्होंने अपने पुलिस जीवन की अविस्मरणीय घटनाओं का जिक्र चित्रों के माध्यम से किया है।
मैट्रिक्स का नया स्टाइल लिंक

लोगों को स्टाइल व लुक में कुछ नया मिल सके, इसके लिए हेयर प्रसाधन ब्रांड मैट्रिक्स ने ‘मैट्रिक्स स्टाइल लिंक के नाम से 6 नए उत्पाद लॉन्च किए, जिसमें शामिल हैं – स्टाइल फिक्सर (हेयर स्प्रे), वॉल्यूम बिल्डर (मूज़), हिट बफर (थर्मल स्टाइलिंग स्प्रे), स्मूथ सैटर (स्मूदिंग क्रीम), सुपर फिक्सर (स्ट्रॉन्ग होल्ड जैल) और मैट डिफाइनर (बीचक्ले)। ये सभी उत्पाद हेयर स्टाइल बनाने में मदद करते हैं।
मोबाइल चिकित्सा की शुरुआत
उत्तर प्रदेश के नोएडा में झुग्गी बस्तियों और अनियोजित कालोनियों में रहने वाले लोगों को अब सुगमता के साथ बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। एचएलएफपीपीटी द्वारा आज से शुरू हुई मोबाइल मेडिकेयर यूनिट (एमएमयू) की बदौलत यह संभव होगा। डीएलएफ फाउंडेशन के सहयोग से शुरू हुई इस पहल के तहत लोगों को न्यूनतम खर्च पर अनेक तरह की बुनियादी जांच एवं उपचार सुविधाएं प्राप्त होंगी।
लॉरियल पेरिस की तीन ब्रांड एंबेसडर एक साथ

श्रद्धा कपूर ने लॉन्च किया लक्मे का वेटलेस मूज़ फाउंडेशन

फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड लक्मे का नया उत्पाद ‘9 टू 5 वेटलेस मूज़ फाउंडेशन लॉन्च किया। ये मूज फाउंडेशन त्वचा को एक अलग ही चमक प्रदान करता है, जिसके बाद मेकअप की आवश्यकता नहीं रहती है।
नारी शक्ति अवॉर्ड

महिला मंत्रालय और बाल विकास भारत सरकार द्वारा शैमरॉक और शैमफार्ड ग्रुप ऑफ स्कूल्स की डायरेक्टर मीनल अरोरा को नारी शक्ति अवॉर्ड से नवाजा गया। ये 100 इंडियन वूमेन एचीवर्स में से एक हैं।
कृष्णकृति महोत्सव 2016

मशहूर लेखक विलियम डेलरिम्पल और गायक विद्या शाह ने दक्षिण भारत में अपनी पहली संयुक्त मंचीय प्रस्तुति में अतीत के शक्तिशाली मुगल साम्राज्य के उतार-चढ़ाव के दौर के रोचक पहलुओं को पेश करके दर्शकों का मन मोह लिया। इस अद्भुत प्रस्तुति के साथ निजामों और नवाबों के शहर हैदराबाद में कृष्णकृति महोत्सव 2016 की शुरुआत हुई।
फनफूड की ब्रांड एंबेसडर सोनाली बेंद्रे

फनफूड्स के अपने प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर ब्रांड डॉ ओटेकर ने अपनी ब्रांड एंबेसडर फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के साथ अपने पहले कैंपेन की घोषणा की। इस कैंपेन का नाम है- फूड में डालो मैजिक, जिसमें उपभोक्ताओं को सॉस और स्प्रेड्स की श्रेणी जानने को मिलेगी।
बॉयोलेज मैट्रिक्स की नई रेंज

अपने हेयर केयर उत्पादों के लिए मशहूर ब्रांड बॉयोलेज मैट्रिक्स ने पहली बार बॉयोमैच टैक्नोलॉजी से बने हेयर केयर प्रोडक्ट्स की नई रेंज बाजार में उतारी है, जिसमें 3 शैंपू और 1 ऑयल थेरेपी है, जो बाजार में बायोलेज हाइड्रोसोर्स, बायोलेज कलरलास्ट, बायोलेज स्मूदप्रूफ और बायोलेज ऑयल थेरेपी के नाम से उपलब्ध हैं। ये प्रोडक्ट्स बालों की अलग-अलग जरूरत के अनुरूप हैं।
