पांच देशों की यात्रा को लेकर इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चर्चा में हैं। उनकी अमरीका यात्रा के दौरान वाकई कुछ ऐसे पल घटे जिन पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए। अमेरिकी संसद में यूएस कांग्रेस के सदस्यों ने नरेंद्र मोदी का स्वागत तालियों की गड़गड़ाहट के साथ किया। यह सिलसिला तब तक चलता रहा जब तक मोदी सांसदों से मिलते रहे तालियां बजती रहीं। इसके बाद मोदी ने 46 मिनट तक अपनी मैजिकल स्पीच भी दी वो भी इंगिलश में। यही नहीं मोदी की स्पीच सुनकर लोग उनके सम्मान में खड़े हुए और 72 बार तालियां बजाई गईं। कम से कम 9 बार तो उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया।
आपको बता दें कि पंडित नेहरू, राजीव गांधी, नरसिम्हा राव, अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह के बाद मोदी अमेरिकी संसद में स्पीच देने वाले छठें पीएम हैं। मोदी ने यहां दोनों देशों के बीच बेहतर रिश्तों पर अपनी स्पीच दी।

ऑटोग्राफ लेने के लिए मची होड़
ससंद में जैसे ही मोदी की स्पीच खत्म हुई अमेरिकी सांसदों में उनका ऑटोग्राफ लेने की होड़ लग गई। मोदी ने संसद में मौजूद सभी लोगों से हाथ मिलाया और अभिवादन किया। लोग मोदी की एक झलक पाने के लिए बेताब हुए जा रहे थे। स्पीच के बाद मोदी यूएस कांग्रेस से बाहर निकले और सिक्युरिटी घेरे को तोड़कर वहां मौजूद इंडियन कम्युनिटी से मिलने भी पहुंचे।
कुर्ता-चूड़ीदार पजामा पहनकर दी स्पीच
मोदी ने अमरीका में भी अपनी भारतीय सभ्यता का परिचय अपने पहनावे से दिया। संसद में स्पीच के दौरान मोदी ने सफेद कुर्ते के साथ जैकेट और चूड़ीदार पाजामा पहन रखा था। और उनकी जैकेट की पॉकेट में भारत के तिरंगे की थीम पर बेस्ड हैंगकर्चीफ लगाया था। मोदी के पहनावे और आचरण दोनों ने ही सभी का मन मोह लिया।
मोदी ने ट्वीट कर जताया आभार –
Got a good opportunity to meet you all. This respect is not for a person but for 125 crore Indians: PM pic.twitter.com/imSRUS5Wnj
— PMO India (@PMOIndia) June 8, 2016
इस वीडियो में देखिए ‘मोदी का मैजिक’ –

ये भी पढ़ें –
”किरण बेदी ने ”रचनात्मक नेतृत्व” की पहली प्रति भेंट की मोदी जी को ”
राष्ट्रीय महिला आयोग ने की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
TIME के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल है प्रियंका
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
