सामग्रीः सूखे तड़के के लिएः

  • सूखी लाल मिर्च 4-5 साबुत,
  • नरम लहसुन
  • कली 10-15,
  • सफेद तिल 2 छोटे चम्मच,
  • बारीक कटा अदरक 2 छोटे चम्मच,
  • सरसों का तेल 1.1/2 बड़ा चम्मच,
  • मेथीदाना 1 छोटा चम्मच,
  • जीरा 1 छोटा चम्मच,
  • पिसी हल्दी 1/2 छोटा चम्मच,
  • पिसी लाल मिर्च 1/2 छोटा चम्मच,
  • बारीक कटी हरी मिर्च 2-3 छोटे चम्मच,
  • बारीक कटा धनिया 3 छोटे चम्मच,
  • उबले अंडे 5,
  • दही 4-5 बड़े चम्मच,
  • नींबू का रस 2 छोटे चम्मच,
  • नमक स्वादानुसार।

सजावट के लिएः

  • दही,
  • बारीक कटा धनिया,
  • भुने तिल,
  • पिसी लाल मिर्च,
  • नींबू के कटे टुकड़े।

विधि 

  1. सूखी साबुत लाल मिर्च, लहसुन, तिल व अदरक को एक पैन में सूखा ही भून लें।
  2. अब दूसरे पैन में तेल गर्म करें। 
  3. इसमें मेथीदाना व जीरा भूनें।
  4. अब उबले अंडों को बीच में से काटें।
  5. भुने मिश्रण को मिक्सी में पीसकर, दही में मिलाएं। 
  6. इसमें हल्दी, लाल मिर्च, हरी मिर्च, कटा हरा धनिया, नमक व नींबू मिला दें।
  7. तैयार मिश्रण को अंडों पर रखें।
  8. अंडों की सजावट दही, बारीक कटे ये, भुने तिल व पिसी लाल मिर्च से करें।
  9. आपका तिल अंडे का अचार तैयार है।