सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं की ऐसी होनी चाहिए डाइट, होंगे जबरदस्त लाभ: Diet after C-Section
Diet after C-Section

सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं का इस तरह होना चाहिए डाइट, होंगे जबरदस्त लाभ

Diet after C-Section : सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपने खानपान पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं किस तरह का होना चाहिए महिलाओं का आहार?

Diet after C-Section : डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। खासतौर पर अगर आपकी डिलीवरी सिजेरियन हुई है, तो खुद के सेहत पर अधिक ध्यान दें। डिलीवरी के दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है, ऐसे में रिकवरी के लिए सही डाइट का होना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं का किस तरह का होना चाहिए डाइट प्लान?

Also read: बच्चे को देने के लिए क्या है बेस्ट डाइट?: Kids Diet

Diet after C-Section
Protein

सिजेरियन डिलीवरी के बाद आपको प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है। यह बेहतर विकास और जल्दी रिकवरी के लिए काफी अच्छा विकल्प माना जाता है। साथ ही मांसपेशियों की मजबूती और विकास के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। प्रोटीन के रूप में आप अपने आहार में अंडे, चिकन, मछली और मीट को जोड़ सकते हैं। अगर आप शाकहारी हैं, तो अपने आहार में दूध, पनीर, बीन्स, मटर इत्यादि को भी जोड़ सकते हैं।

Calcium
Calcium

कैल्शियम गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान काफी ज्यादा जरूरी पोष आवश्यक महत्वपूर्ण खनिजों में से एक है। स्तनपान के दौरान, कैल्शियम दूध उत्पादन के लिए आवश्यक है और यह हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी मदद करता है और मांसपेशियों को भी आराम देता है। शरीर में कैल्शियम की पूर्ति के लिए आप अपने आहार में दूध और दही जैसे उत्पादों को शामिल कर सकते हैं।

Vitamins
Vitamins

सिजेरियन डिलीवरी के बाद जल्दी रिकवरी के लिए आप अपने आहार में कुछ जरूरी विटामिन्स को जरूर शामिल करें। जैसे- विटामिन ए, बी1, बी2, बी3, सी, फोलिक एसिड और विटामिन बी12 का सेवन करने से संक्रमण से लड़ने की क्षमता बेहतर होती है। आप विटामिन्स की कमी को दूर करने के लिए पपीता, संतरा, अंगूर, टमाटर, ब्रोकली, खरबूजे और स्ट्रॉबेरी जैसे खाद्य पदार्थों का चुनाव कर सकते हैं।

Iron
Iron

डिलीवरी के बाद स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अतिरिक्त आयरन युक्त आहार लेने की सलाह दी जाती है। साथ ही आयरन मासिक धर्म के दौरान होने वाली आयरन की कमी को दूर कर सकता है।

Fatty Acid
Fatty Acid

आवश्यक फैटी एसिड की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त फैट का सेवन करने की सलाह दी जाती है, खासकर मां के आहार में डीएचए और लंबी-श्रृंखला वाले फैटी एसिड मस्तिष्क के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Fiber
Fiber

डिलीवरी के बाद कब्ज की परेशानी होना काफी आम है। यह घावों पर बहुत दबाव डाल सकता है, जो खतरनाक हो सकता है। इससे टांके टूट सकते हैं। ऐसे में आपको फाइबर युक्त आहार को शामिल करने की जरूरत होती है। कच्ची सब्जियां और सलाद के रूप में फल जैसे रेशेदार खाद्य पदार्थ खाने से कब्ज के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...