A conceptual image showing a polished silver bullion bar resting on a dark blue background with digital financial charts. Surrounding the bar are various silver items, including silver coins, a thin chain with a star-shaped pendant, and a thick filigree-patterned silver ring
A conceptual image showing a polished silver bullion bar resting on a dark blue background with digital financial charts. Surrounding the bar are various silver items, including silver coins, a thin chain with a star-shaped pendant, and a thick filigree-patterned silver ring

Summary: चांदी की आसमान छूती कीमतें, क्या महिलाओं के लिए अब गहने खरीदना होगा मुश्किल?

चांदी की कीमत ने हाल ही में नया कीमती रिकॉर्ड तोड़ दिया है और एमसीएक्स पर इसकी कीमत 3 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है।

Silver Rate Today In India: कुछ समय पहले तक लोग खासकर सोने की कीमतों पर ज्यादा ध्यान देते थे ताकि वे समय रहते सोने में निवेश कर सकें। लेकिन हाल के दिनों में चांदी की कीमतों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है और यह तेजी से बढ़ती कीमतें सभी को हैरान कर रही हैं। आज एक बार फिर चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है, जिससे यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या चांदी की बढ़ती कीमतें भारतीय महिलाओं की खरीददारी पर भी असर डालेंगी। आइए सबसे पहले जानते हैं कि भारत में चांदी की वर्तमान कीमत क्या है और यह हमारे जेब पर किस तरह असर डालेगी।

A close-up photo of silver jewelry on a dark, shiny surface with water drops. The main piece is a large round silver pendant with a detailed dragon and small blue stones
Silver rate in India

सोमवार को चांदी की कीमत ने नया रिकॉर्ड बनाया। एमसीएक्स पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 12,000 रुपये से ज्यादा बढ़कर प्रति किलो 3 लाख रुपये के ऊपर पहुंच गई। इसी तरह सोने की कीमत में भी तेजी आई है। फरवरी डिलीवरी वाले सोने की कीमत 2,000 रुपये से ज्यादा बढ़कर अब प्रति 10 ग्राम 1.44 लाख रुपये से ऊपर हो गई है। पिछले हफ्ते भी सोने और चांदी की कीमतें बढ़ती रहीं, लेकिन चांदी ने निवेशकों को सोने से ज्यादा फायदा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 4,672.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 94.065 डॉलर प्रति औंस थी।

एक्सपर्ट का कहना है कि लोग अब अपने पैसे को सुरक्षित जगह लगाने की सोच रहे हैं, इसलिए चांदी और सोने की मांग बढ़ रही है। दुनियाभर में एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड में खूब पैसा लग रहा है, जो इस बात का सबूत है। साथ ही, ईरान के तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान और टैरिफ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर बाजार में चिंता बनी हुई है। सबसे बड़ी बात ये है कि चांदी का आयात कम हो गया है, जिसकी वजह से चांदी की सप्लाई कम हुई है और कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।

इस साल अब तक सोने की कीमतों में करीब 5% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि चांदी की कीमतों ने 15% तक का अच्छा उछाल दिखाया है। अगर पिछले एक साल की बात करें तो सोने की कीमतें लगभग 80% बढ़ चुकी हैं, वहीं चांदी ने निवेशकों को 192% से ज्यादा का जबरदस्त मुनाफा दिया है।

चांदी का इस्तेमाल आजकल कई जगहों पर होता है। इलेक्ट्रॉनिक्स में ये स्मार्टफोन, लैपटॉप, कंप्यूटर और टीवी के छोटे-छोटे पार्ट्स बनाने में मदद करती है। सोलर पैनल में भी चांदी का खास काम होता है, जिससे सूरज की रोशनी से बिजली बनती है। दवाइयां, मेडिकल मशीनें और बैटरियां बनाने में भी चांदी लगती है। गाड़ियों में भी चांदी से इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स और सेंसर बनाए जाते हैं। पेट्रोल और केमिकल फैक्ट्री में भी चांदी का इस्तेमाल काम को जल्दी करने के लिए होता है।

भारत चांदी खरीदने और इस्तेमाल करने में दुनिया के बड़े देशों में से एक है। यह सबसे ज्यादा चांदी आयात करने वाला देश भी बन गया है। 2025 में भारत ने सबसे ज्यादा साफ-सुथरी चांदी खरीदी, जो इसकी बढ़ती मांग दिखाती है

woman in a grey and silver saree wearing dragon-themed silver jewelry. On the right, a close-up of silver rings (one with moonstone) and earrings on a grey stone surface with white stones.
Rising Silver Prices Impact on Women
  • चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने से महिलाओं के लिए अपनी पसंद के गहने खरीदना महंगा हो जाता है।
  • जब मांग बढ़ती है, तो बाजार में सस्ते और नए डिज़ाइन कम मिलते हैं, जिससे महिलाओं के लिए पसंद के गहने चुनना मुश्किल हो जाता है।
  • महिलाओं के लिए परिवार के बजट में महंगे चांदी के गहने खरीदना मुश्किल हो सकता है। खासकर जब घर के दूसरे जरूरी खर्च भी होते हैं, तो महंगे गहनों की खरीद से पैसे की दिक्कत हो सकती है।
  • भारतीय महिलाएं चांदी को पवित्र और शुभ मानती हैं। उनका मानना है कि चांदी पहनने से जीवन में अच्छी ऊर्जा आती है और घर-परिवार खुशहाल रहता है।
  • चांदी को बुरी नजर और बुरी ऊर्जा से बचाने वाली चीज माना जाता है। महिलाएं इसे पहनकर अपने मन और शरीर को तनाव, डर और बुरी चीजों से बचाने की उम्मीद रखती हैं।
  • चांदी पहनने से ठंडक महसूस होती है और दिमाग ठीक रहता है। इससे तनाव कम होता है और दिमाग तरोताजा रहता है।
  • चांदी को देवी लक्ष्मी और चंद्रमा से जोड़ा जाता है, जो धन और खुशहाली लाते हैं। इसलिए महिलाएं इसे शुभ मानती हैं और त्योहारों या पूजा के दौरान पहनती हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...